गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नेताओं की हर गतिविधियों पर होगी नजर… UP चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा कदम, 5 सदस्यीय अनुशासन समिति गठित​ | कमजोरी नहीं, रुपए की मजबूती बनेगी अगले साल भारत की सबसे बड़ी परीक्षा! CEA के बयान ने चौंकाया​ | गोरखपुर में BJP नेता के बेटे की मौत पर बवाल, सपा के रोड शो में शामिल बुलडोजर के चपेट में आने का आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चोरी का खुलासा नहीं कर पाई UP पुलिस तो पंडोखर धाम पहुंचा दारोगा, मिला अहम सुराग!​

Datia News: उत्तर प्रदेश में चोरी की एक घटना का खुलासा नहीं होने पर पुलिस के दतिया के पंडोखर धाम पहुंचने का मामला चर्चा में है. करीब पांच महीने पहले यूपी पुलिस के एक दारोगा की बुआ के घर चोरी हुई थी. काफी समय बीतने के बाद भी जब पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला […]

Datia News: उत्तर प्रदेश में चोरी की एक घटना का खुलासा नहीं होने पर पुलिस के दतिया के पंडोखर धाम पहुंचने का मामला चर्चा में है. करीब पांच महीने पहले यूपी पुलिस के एक दारोगा की बुआ के घर चोरी हुई थी. काफी समय बीतने के बाद भी जब पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला तो मदद की उम्मीद लेकर दारोगा पंडोखर धाम पहुंचा. यहां पंडोखर सरकार के दरबार में चोरी को लेकर सवाल किया गया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा.

5 महीने बाद भी नहीं मिला चोरी का सुराग

यूपी पुलिस में तैनात एक दारोगा की बुआ के घर करीब 5 महीने पहले चोरी हुई थी. चोर घर से सामान लेकर फरार हो गए थे. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन काफी समय गुजरने के बाद भी खुलासा नहीं हो सका. न तो आरोपियों का पता चल पाया और न ही चोरी के मामले में कोई ठोस जानकारी सामने आई. बताया जा रहा कि इसी मामले में मदद की उम्मीद लेकर दारोगा पंडोखर धाम पहुंचा. यहां दारोगा ने पंडोखर सरकार के दरबार में चोरी की घटना को लेकर सवाल किया.

बाबा ने बताया चोरी में 3 लोग शामिल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पंडोखर बाबा चोरी की घटना के बारे में बताते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह कहते हैं कि इस वारदात में तीन लोग शामिल हैं. बाबा ने यह भी दावा किया कि चोरी करने वाले आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे. बताया जा रहा कि यह वीडियो तीन दिन पुराना है. हालांकि अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस पूरे मामले में पंडोखर बाबा ने जिन तीन लोगों के चोरी में शामिल होने की बात कही है, उनकी पहचान को लेकर पुलिस की ओर से कोई पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. पांच महीने पुरानी चोरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं होने और दारोगा के पंडोखर धाम पहुंचने की चर्चा ने इस मामले को सुर्खियों में ला दिया है. अब देखना होगा कि पुलिस जांच में चोरी के आरोपियों का पता कब तक चल पाता है और बाबा का दावा कितना सही साबित होता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY