गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अब पैकेट के सामने ही दिखेगा खतरे का लाल निशान, सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को दिया बड़ा आदेश​ | Suzuki Ignis की होने जा रही वापसी! इस बार इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी कंपनी की सबसे छोटी कार​ | Arjun Rampal का 54वां Birthday, Army बैकग्राउंड से निकलकर Bollywood में बनाई पहचान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

7 करोड़ के लिए पत्नी बनी हैवान, पति, बेटा और भांजे को दे रही थी धीमा जहर… ऐसे खुली कहानी​

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पति बेटे और भांजे को धीमा जहर देकर मारने की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पत्नी की पहचान रेनू भटनागर के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, महिला पर आरोप है कि उसने करीब एक साल […]

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पति बेटे और भांजे को धीमा जहर देकर मारने की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पत्नी की पहचान रेनू भटनागर के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, महिला पर आरोप है कि उसने करीब एक साल तक पति सुशील कुमार भटनागर उनके बेटे वंश और भांजे देव को खानेपीने की चीजों में जहर मिलाकर दिया. इस मामले में पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी.

25 नवंबर 2026 को दिल्ली के विवेक विहार स्थित झिलमिल कॉलोनी से आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, सुशील कुमार भटनागर वसुंधरा के रहने वाले हैं. उनकी 5 करोड रुपये की ट्रैवल एजेंसी है. उनके नाम पर करीब 2 करोड रुपये का इंश्योरेंस भी है. आरोप है की पत्नी रेणु इस बीमा पॉलिसी की नॉमिनी थी पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि संपत्ति और इंश्योरेंस की लालच में पति को धीमा जहर देने की साजिश रची गई.

ब्लड टेस्ट में हुई लेड पॉइजनिंग की पुष्टि

सुशील कुमार के मुताबिक, 31 अगस्त 2025 को कराए गए ब्लड टेस्ट में उनके शरीर में लेड की मात्रा सामान्य से काफी अधिक पाई गई. जांच में क्रॉनिक लेड प्वाइजनिंग की पुष्टि हुई. हालत बिगड़ने पर उन्हें मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करना पड़ा. इलाज के बाद उनकी जान बच गई. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डॉक्टर ने उन्हें शरीर में लेड की मौजूदगी के बारे में जानकारी दी. इसके बाद सुशील ने पुलिस से शिकायत की.

पति का था ये आरोप

सुशील का आरोप था की पत्नी रेणु ने सास लता सक्सेना, ससुर रवि सक्सेना, साडू सुशील गिरधर और बबलू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि खाने पीने की चीजों में लेड मिलाकर उन्हें उनके बेटे और भांजे को दिया जाता रहा. पुलिस ने 24 सितंबर 2026 को शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. इसके बाद 25 नवंबर को दिल्ली के विवेक विहार स्तिथ झिलमिल कॉलोनी से आरोपी पत्नी को गिरफ्त में लिया गया.

एसीपी अभय डांगा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पत्नी ने पति की संपत्ति और इंश्योरेंस की लालच में उन्हें धीमा जहर देने की बात स्वीकार की है. मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है की जांच में जो भी तक के सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY