मच्छर भगाने के लिए अब तक आपने स्प्रे, कॉइल और लिक्विड मशीन का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या कभी सोचा है कि रसोई में रखी एक प्याज भी मच्छर भगाने के घरेलू जुगाड़ में काम आ सकती है? जी हां, सोशल मीडिया पर प्याज से मच्छर भगाने का एक अनोखा तरीका चर्चा में है। इसमें प्याज के साथ नीम के पत्ते, लहसुन के छिलके, लौंग और कपूर जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी इस देसी नुस्खे के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए समझते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का पूरा तरीका।

प्याज से कैसे भगाएं मच्छर? जानें पूरा तरीका
इस घरेलू नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। ज्यादातर सामान आसानी से घर की रसोई में मिल जाएगा। इसे बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होगी:
-
नीम के सूखे पत्ते
-
प्याज के छिलके
-
लहसुन के छिलके
-
2 तेज पत्ते
-
थोड़ा सा कपूर
-
एक बड़ी प्याज और सरसों का तेल
ऐसे तैयार करें प्याज वाला देसी Mosquito Repellent
स्टेप 1: सबसे पहले नीम के सूखे पत्ते, प्याज और लहसुन के छिलके, लौंग, तेज पत्ता और कपूर को एक साथ लेकर पीस लें। आप चाहें तो मिक्सर की मदद से इनका बारीक पाउडर भी तैयार कर सकते हैं।
स्टेप 2: अब एक बड़ी प्याज लें और उसे बीच से थोड़ा खोखला कर लें। ध्यान रखें कि प्याज का निचला हिस्सा साबुत रहे, ताकि उसमें तेल भरा जा सके।
स्टेप 3: खोखली प्याज के अंदर थोड़ा सा सरसों का तेल डालें और तैयार किया हुआ पाउडर भी मिला दें।
स्टेप 4: अब रूई की एक छोटी सी बत्ती बनाकर प्याज के अंदर रखें। इस तरह आपका देसी प्याज वाला दीपक तैयार हो जाएगा।
स्टेप 5: इस नुस्खे में प्याज के अंदर रखी बत्ती को जलाने की बात कही जाती है। हालांकि, इसे जलाना सुरक्षित नहीं माना जा सकता, इसलिए बिना पर्याप्त सावधानी और सुरक्षित व्यवस्था के ऐसा बिल्कुल न करें।
क्या सच में प्याज की गंध से भाग जाएंगे मच्छर?
इस घरेलू नुस्खे के पीछे दावा किया जाता है कि प्याज, नीम, लहसुन और लौंग की तेज गंध मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकती है। हालांकि, प्याज से बने इस मिश्रण को मच्छर भगाने का प्रमाणित तरीका नहीं माना जा सकता। इसलिए इसे मच्छरों से पूरी तरह छुटकारा पाने का भरोसेमंद उपाय न समझें।
मच्छरों से बचने के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान
सिर्फ घरेलू नुस्खों के भरोसे रहना सही नहीं है। मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां भी अपनानी चाहिए।
-
पानी जमा न होने दें: कूलर, गमले, बाल्टी और पानी की टंकियों में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें।
-
खिड़कीदरवाजों पर जाली लगाएं: इससे मच्छरों को घर के अंदर आने से रोका जा सकता है।
-
मच्छरदानी का इस्तेमाल करें: सोते समय मच्छरदानी लगाना एक अच्छा बचाव है।
-
पूरे कपड़े पहनें: खासकर शाम के समय शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
-
Mosquito Repellent इस्तेमाल करें: जरूरत पड़ने पर प्रमाणित मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
इस तरह कुछ छोटीछोटी सावधानियां अपनाकर आप घर में मच्छरों की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: