UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले सरगर्मियों तेज हो गई हैं। सपा से नाराज इमरान मसूद ने मायावती से की गठबंधन की अपील कर दी है। कह रहे हैं 60 सीट पर भी नहीं मानेंगे’ आपको बता दें आज 26 नवंबर को समाजवदी पार्टी की तरफ से मेनिफेस्टो जारी किया जाना है इसी बीच उत्तर प्रदेश से कांग्रेस नेता इमरान मसूद लगातार सपा पर हमला बोलते हुए मायावती से गठबंधन की अपील की है।

सपा के मेनिफेस्टो पर भी उठाए सवाल
आपको बता दें इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के मेनिफेस्टो पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि लिस्ट भी समाजवादी पार्टी की है और मेनिफेस्टो भी उसी का है, इसलिए इस पर सवाल सपा से ही किया जाना चाहिए।
इसी बीच उन्होंने गठबंधन की प्रक्रिया पर हमला बोलते हुए कहा कि गठबंधन का मतलब होता है कि जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हो और हर चीज मिलकर तय की जाए। “गठबंधन में तो सब कुछ जॉइंट होता है. यहां कुछ और हो रहा है तो मुझे पता नहीं है.”