: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर भारत समेत कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने भारत सहित 14 देशों से आने वाले सामान पर नए आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के मुताबिक, पर 25% तक टैरिफ लगाया जा सकता है, जबकि पर सबसे ज्यादा 40% और वियतनाम पर 35% तक शुल्क लगाने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव में भारत के अलावा 6 अन्य देशों पर भी 25% तक टैरिफ लगाने का सुझाव है। वहीं, बांग्लादेश, यूरोपीय संघ, जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर पर 20% तक शुल्क लगाया जा सकता है। अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि कुछ देश अपनी जरूरत से ज्यादा सामान का उत्पादन कर रहे हैं और उसे कम कीमत पर अमेरिकी बाजार समेत दूसरे देशों में बेच रहे हैं। इससे अमेरिकी कंपनियों को प्रतिस्पर्धा में नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सेक्शन 301 के तहत जांच के बाद टैरिफ का प्रस्ताव
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ) ने व्यापार कानून के सेक्शन 301 के तहत कई देशों के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की जांच की थी। इस जांच में यह पता लगाने की कोशिश की गई कि दूसरे देशों में जरूरत से ज्यादा उत्पादन और कम कीमत पर सामान बेचने का अमेरिकी उद्योगों पर कितना असर पड़ रहा है। जांच के नतीजों के आधार पर ट्रम्प प्रशासन ने भारत समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे पहले अमेरिका ने जबरन मजदूरी से जुड़े मामलों को लेकर भी करीब 60 व्यापारिक साझेदारों की जांच की थी। जुलाई में इस संबंध में 10% से 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया था। इस जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि संबंधित देश अपनी कंपनियों में जबरन मजदूरी रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।
भारतअमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत अभी जारी है। दोनों देशों ने फरवरी में इस समझौते की रूपरेखा तय की थी। हालांकि, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से पिछले साल लगाए गए टैरिफ रद्द किए जाने के बाद बातचीत की प्रक्रिया को दोबारा शुरू करना पड़ा। भारत की कोशिश है कि उसके उत्पादों को अमेरिकी बाजार में बांग्लादेश, वियतनाम और कंबोडिया जैसे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम टैरिफ का सामना करना पड़े। ऐसे में अमेरिका की ओर से 25% तक शुल्क लगाने का प्रस्ताव दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ता को प्रभावित कर सकता है।
ये भी पढ़ें:
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव रुका
इससे पहले 17 अक्टूबर को ट्रम्प ) ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने से जुड़े एक कानून पर रोक लगाई थी। इस कानून में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान था। इस प्रस्तावित कार्रवाई के दायरे में भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान जैसे देश शामिल थे। इस कानून का मकसद रूस की ऊर्जा से होने वाली कमाई पर रोक लगाना था, ताकि यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध के लिए रूस को आर्थिक संसाधन जुटाने में मुश्किल हो। खास बात यह है कि 9 अक्टूबर को ही ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डीजल खरीदने को लेकर एक समझौता किया था। ऐसे में रूस से व्यापार और तेल खरीद को लेकर अमेरिकी प्रशासन का रुख भी चर्चा में रहा है।
ये भी पढ़ें: