आने वाले दिनों में आम लोगों की जेब पर एक बार फिर से मार पड़ने की आशंका है. ISMA की रिपोर्ट के अनुसार 202627 सीजन में ग्रॉस चीनी के प्रोडक्शन में 15 फीसदी की गिरावट आने की संभावना है. जिसका असर चीनी की कीमतों में पड़ता हुआ दिखाई दे सकता है. रिपोर्ट के अनुसार गन्ने के प्रोडक्शन में कमी आने की वजह से ऐसा देखने को मिल रहा है. गन्ने के रकबे में भी काफी कमी देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर ISMA की रिपोर्ट में किस तरह के आंकड़े देखने को मिले हैं.

कम हुआ चीनी का प्रोडक्शन
देश में ग्रॉस चीनी उत्पादन विपणन वर्ष 202627 में 15 प्रतिशत घटकर 265.21 लाख टन रहने का अनुमान है. गन्ने के कम उत्पादन और कमजोर मानसूनी बारिश के कारण चीनी उत्पादन में गिरावट आ सकती है. उद्योग संगठन भारतीय चीनी एवं इस्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत में चीनी की सालाना मांग 280285 लाख टन रहने का अनुमान है. मांग की तुलना में उत्पादन कम रहने की आशंका के कारण खुदरा कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है, जो पहले से ही ऊंचे स्तर पर हैं. इस्मा ने बुधवार को अक्टूबर से सितंबर तक चलने वाले विपणन वर्ष 202627 के लिए चीनी उत्पादन का प्रारंभिक अनुमान जारी किया. इसके मुताबिक, चालू विपणन वर्ष में सकल चीनी उत्पादन 265.21 लाख टन रहने का अनुमान है.
वर्ष 202526 में कुल सकल चीनी उत्पादन 312.13 लाख टन रहा था. इसमें से 32.42 लाख टन चीनी का इस्तेमाल एथनॉल उत्पादन के लिए किया गया था, जिससे शुद्ध चीनी उत्पादन 279.71 लाख टन रहा. इस्मा ने एक बयान में कहा कि वर्ष 202627 में एथनॉल उत्पादन के लिए चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. इसलिए चालू सत्र में सकल और शुद्ध चीनी उत्पादन का अनुमान समान है. हालांकि, वर्ष 202526 के शुद्ध उत्पादन से तुलना करने पर वर्ष 202627 में चीनी उत्पादन में गिरावट करीब पांच प्रतिशत रहने का अनुमान है.
इस्मा के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 202627 में घटकर 88.96 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले विपणन वर्ष में 95.42 लाख टन था. वहीं, महाराष्ट्र में उत्पादन पिछले वर्ष के 112.45 लाख टन से घटकर 86.85 लाख टन रहने की संभावना है. संगठन ने बताया कि उसकी कार्यकारी समिति ने बुधवार को 202627 सत्र के लिए प्रमुख चीनी उत्पादक राज्यों में गन्ने की फसल का व्यापक आकलन किया. इस आकलन में जुलाई से नवंबर 2026 तक के उपग्रह चित्रों से मिले रकबे के आंकड़ों, खेतों के सर्वेक्षण, चीनी मिलों और किसानों से मिले प्रतिक्रिया, बारिश के प्रतिरूप, फसल की स्थिति, सिंचाई की उपलब्धता, गन्ने की पेराई की मौजूदा स्थिति और गन्ने की अनुमानित पैदावार तथा चीनी की रिकवरी को ध्यान में रखा गया.
इस्मा ने कहा कि चालू सत्र में गन्ने का कुल रकबा 55.53 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है, जो पिछले सत्र के 57.35 लाख हेक्टेयर से करीब 3.2 प्रतिशत कम है. संगठन ने कहा कि प्रमुख चीनी उत्पादक राज्यों में मौसम की स्थिति अलगअलग रही है. अल नीनो से जुड़ी जलवायु संबंधी अनिश्चितताओं और बेमौसम बारिश की घटनाओं ने फसल के विकास को प्रभावित किया है. इस्मा के अनुसार, अलगअलग क्षेत्रों में जलवायु परिस्थितियां भिन्न हैं. कुछ इलाकों में कम बारिश के कारण सूखे जैसी स्थिति और नमी की कमी है, जबकि अन्य क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश, जलभराव और बाढ़ की समस्या सामने आई है.
क्यों कम रह सकता है चीनी उत्पादन
किस राज्य में घट सकता उत्पादन
रकबे में भी गिरावट का अनुमान