: में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने मंगलवार, 24 नवंबर को 5 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। लिस्ट में सहारनपुर जिले की बेहट और सहारनपुर सीट के अलावा शामली, अमरोहा और ललितपुर की सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। ये पार्टी की पहली लिस्ट है।

किस सीट से किसे मिला टिकट ?
उमर अली खान बेहट विधानसभा सीट , सहारनपुर
आशु मलिक सहारनपुर विधानसभा सीट , सहारनपुर
नाहिद हसन कैराना विधानसभा सीट , शामली
महबूब अली अमरोहा विधानसभा सीट , अमरोहा
ज्योति लोधी ललितपुर विधानसभा सीट , ललितपुर
PDA के नाम एकजुट मतदान का संदेश
पार्टी की ओर से जारी पोस्टर पर लिखा है ‘होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान’। इसी संदेश के साथ पार्टी ने पांचों प्रत्याशियों के नाम और उनकी विधानसभा सीटों की जानकारी शेयर की है।
2027 चुनाव की तैयारी में जुटी सपा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शुरू कर दिया है। इस पहली सूची के जरिए पार्टी ने पांच विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की स्थिति साफ कर दी है। आने वाले दिनों में पार्टी की अन्य सीटों को लेकर भी नजर रहेगी।