मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी चुनाव से पहले नए वोटर्स को जोड़ने की कवायद तेज, 2 दिन में मिले 6.40 लाख फॉर्म-6 आवेदन; टॉप पर गाजियाबाद​ | UP Election 2027: समाजवादी पार्टी ने घोषित किए 5 प्रत्याशी, उमर अली खान, आशु मलिक और नाहिद हसन को मिला टिकट​ | ग्रेटर नोएडा: इंस्पेक्टर के बेटे की कार का चालान काटना पड़ा भारी! हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा: इंस्पेक्टर के बेटे की कार का चालान काटना पड़ा भारी! हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर​

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक कार का चालान काटना ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल को भारी पड़ गया. आरोप है कि कार की आगे और पीछे दोनों नंबर प्लेट पर कागज चिपकाकर नंबर छिपाए गए थे. सूरजपुर घंटा चौक पर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी की नजर […]

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक कार का चालान काटना ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल को भारी पड़ गया. आरोप है कि कार की आगे और पीछे दोनों नंबर प्लेट पर कागज चिपकाकर नंबर छिपाए गए थे. सूरजपुर घंटा चौक पर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी की नजर कार पर पड़ी तो उसने गाड़ी रुकवाकर चालान काट दिया.

बताया जा रहा कि कार चलाने वाला युवक गौतम बुद्ध नगर के एक थाने में तैनात इंस्पेक्टर का बेटा है. चालान काटने के बाद युवक और पुलिसकर्मी के बीच जमकर बहस हुई. मामला DCP ट्रैफिक तक पहुंचा तो संबंधित हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया. साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

नंबर प्लेट पर कागज चिपकाकर चला रहा था कार

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर घंटा चौक पर ट्रैफिक पुलिस का एक हेड कांस्टेबल वाहनों की जांच कर रहा था. इसी दौरान उसकी नजर एक कार पर पड़ी. कार की आगे और पीछे लगी नंबर प्लेट पर कागज चिपकाकर नंबर छिपाए गए थे. नंबर प्लेट के साथ इस तरह छेड़छाड़ देखकर पुलिसकर्मी ने कार को रुकवा लिया.

इसके बाद उसने नंबर प्लेट छिपाकर वाहन चलाने के मामले में नियमानुसार चालान काट दिया. बताया जा रहा कि कार में सवार युवक एक पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा था. चालान की कार्रवाई होते ही युवक नाराज हो गया और पुलिसकर्मी से बहस करने लगा.

पिता को फोन किया, फिर भी नहीं रुका चालान

चालान कटने के बाद युवक ने अपने पिता को फोन किया. बताया जा रहा कि उसके पिता गौतम बुद्ध नगर के एक थाने में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं. युवक ने पुलिसकर्मी से बातचीत के दौरान अपने पिता का भी जिक्र किया, लेकिन हेड कांस्टेबल ने कार्रवाई करने के अपने फैसले का बचाव किया.

इस दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई. मौके पर काफी देर तक विवाद चलता रहा. बताया जा रहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी कार्रवाई को नियमों के मुताबिक सही बताता रहा. बाद में मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया.

DCP ट्रैफिक ने हेड कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर

पूरा मामला DCP ट्रैफिक सैयद अली अब्बास तक पहुंचा. इसके बाद उन्होंने संबंधित हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया. साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच कराने के निर्देश दिए हैं. अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि मौके पर वास्तव में क्या हुआ था, युवक और पुलिसकर्मी के बीच विवाद किस बात को लेकर बढ़ा?

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY