मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, इमरान मसूद के गढ़ सराहनपुर से आशु मलिक को टिकट​ | जेब में थे सिर्फ 24 रुपये, फिर केबीसी में बन गए करोड़पति, भूषण ठाकरे की कहानी सुन अमिताभ भी हुए भावुक​ | Kanpur News: तेंदुए को पकड़ने खेत में घुसे ग्रामीण, अचानक झपट पड़ा; 9 लोगों को किया घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वाह रे इश्क! दोस्त की पत्नी के प्यार में टावर पर चढ़ा युवक, बोला- शादी कराओ तभी उतरूंगा​

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले में मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां एक युवक अपने दोस्त की पत्नी के प्यार में इस कदर पड़ गया कि शादी की जिद लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. युवक ने टावर से नीचे उतरने से इनकार कर दिया और अपनी प्रेमिका को मौके […]

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले में मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां एक युवक अपने दोस्त की पत्नी के प्यार में इस कदर पड़ गया कि शादी की जिद लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. युवक ने टावर से नीचे उतरने से इनकार कर दिया और अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा. इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. काफी देर तक चले समझानेबुझाने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया.

दोस्त की पत्नी से करना चाहता था शादी

पूरा मामला धनघटा थाना क्षेत्र के दुघरा कला गांव का है. गांव का एक युवक अपने ही दोस्त की पत्नी से प्रेम करने लगा था. बताया जा रहा कि युवक महिला से शादी करना चाहता था. इसी बात को लेकर उसने मंगलवार को ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई. युवक अचानक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. उसे टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा.

प्रेमिका को बुलाने की रखी शर्त

टावर पर चढ़े युवक ने साफ कह दिया कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा. वह लगातार महिला को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा. युवक की इस हरकत से गांव में काफी देर तक तनाव और अफरातफरी का माहौल बना रहा.

पुलिस ने समझाकर युवक को नीचे उतारा

घटना की सूचना मिलते ही धनघटा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की. बताया जा रहा कि पुलिस महिला को भी मौके पर बुलाने का प्रयास कर रही थी, ताकि युवक को समझाया जा सके. काफी देर तक चली मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाबुझाकर सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया. इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. युवक के नीचे उतरने के बाद मौके पर जुटी भीड़ भी शांत हुई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY