सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
352 रन की बढ़त भी नहीं दिला सकी जीत, शुभमन गिल ने बताई मैच ड्रॉ होने की असली वजह​ | अनंत सिंह की बेटी की शादी में बिना कार्ड भी मिलेगी एंट्री! पूरे बिहार को दिया खुला न्योता, जानिए क्या है खास इंतजाम​ | WhatsApp Web Security Alert: ऑफिस में WhatsApp Web चलाते हैं? हो जाएं सावधान! साइबर यूनिट ने जारी किया अलर्ट, डेटा लीक और फ्रॉड का खतरा बढ़ा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

हेल्थ सप्लीमेंट्स लेने वाले हो जाएं सावधान! FSSAI ने 5 कंपनियों के सस्पेंड किए लाइसेंस, देखें पूरी लिस्ट​

FSSAI लगातार लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाली कंपनियों के खिलाफ एक्शन ले रही है. रोज नई कंपनियों के नाम सामने आ रही हैं. कई कंपनियों के लाइसेंस तक सस्पेंड हो रहे हैं. अब एक नया मामला सामने आया है. फूड रेगुलेटर FSSAI ने सोमवार को बताया कि उसने गंभीर नियमों के उल्लंघन […]

FSSAI लगातार लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाली कंपनियों के खिलाफ एक्शन ले रही है. रोज नई कंपनियों के नाम सामने आ रही हैं. कई कंपनियों के लाइसेंस तक सस्पेंड हो रहे हैं. अब एक नया मामला सामने आया है. फूड रेगुलेटर FSSAI ने सोमवार को बताया कि उसने गंभीर नियमों के उल्लंघन के चलते पांच न्यूट्रास्यूटिकल और स्वास्थ्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने जानकारी दी कि उसने वेदांत रेमेडीज, ल्यूसिड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, एम्बिको आयुर्वेदिक हेल्थकेयर, विटामेडिक हेल्थ न्यूट्रास्यूटिकल्स और एडोरियल हेल्थकेयर के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. इन कंपनियों पर खराब साफसफाई और बुनियादी ढांचे के खराब होने सहित कई नियमों के उल्लंघन का आरोप है.

The Food Safety and Standards Authority of India continues to maintain strict enforcement across food sectors to protect consumer health and enforce regulatory compliance 1 https://t.co/TnTRvLujte

— FSSAI November 22, 2026

पहले भी लिया था एक्शन

नियामक ने कहा कि FSSAI ने खाद्य सुरक्षा और नियमों के गंभीर उल्लंघन के लिए कई न्यूट्रास्यूटिकल और स्वास्थ्य उत्पाद निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. FSSAI ने कहा कि वह कड़ी निगरानी और खाद्य सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करके जनस्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस महीने की शुरुआत में, FSSAI ने नियमों के उल्लंघन के लिए छह न्यूट्रास्यूटिकल निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी. संस्था ने कहा कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े गंभीर उल्लंघनों के लिए FSSAI लाइसेंस निलंबित करने सहित अन्य नियामक कार्रवाई शुरू की गई है.

इन 6 कंपनियों पर हुई थी कार्रवाई

जिन छह कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वे हैं एरेन हर्बल्स, एक्वाब्लिस लाइफसाइंसेज, रास्कैम हेल्थकेयर, सुपरक्योर बायोटेक, एम्बिको आयुर्वेदिक हेल्थकेयर और वेदांत रेमेडीज. इस कैलेंडर वर्ष के दौरान, लोगों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के अपने प्रयासों के तहत, FSSAI ने खाद्य व्यवसाय संचालकों और ईकॉमर्स कंपनियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. इसने मादक पेय और एनर्जी ड्रिंक बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY