शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Kriti Sanon ने कथित बॉयफ्रेंड Kabir Bahia पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर मज़ेदार तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे क्यूटी’​ | UP Wedding Car Accident: 100 की रफ्तार से बाइक को टक्कर! 5-6 बार पलटी कार, फिर हवा में उछलकर पेड़ से टकराई गाड़ी, दूल्हे के 4 दोस्तों समेत 7 की मौत​ | टकराया अकवान… चक्रवात, तूफान और सुपर साइक्लोन में क्या है अंतर?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस ने ट्रेलर को मारी टक्कर, 3 की मौत; 12 घायल​

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह घने कोहरे और कम दृश्यता के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. फखरुद्दीनपुर गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी बस आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी. बस की टक्कर […]

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह घने कोहरे और कम दृश्यता के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. फखरुद्दीनपुर गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी बस आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी. बस की टक्कर के बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी एकदूसरे से टकराते चले गए. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए. दुर्घटना में दो बस और पांच ट्रक क्षतिग्रस्त हुए हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह उस समय हुआ, जब एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया हुआ था. दृश्यता बेहद कम होने के कारण चालकों को आगे चल रहे वाहनों का सही अंदाजा नहीं मिल पा रहा था. इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार अधिक होने से एक के बाद एक कई वाहन दुर्घटना का शिकार हो गए. तेज टक्कर के चलते वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा और मौके पर चीखपुकार मच गई.

हादसे में कई लोगों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. आसपास के अन्य थानों की पुलिस को भी बुलाया गया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों का उपचार कराया जा रहा है. वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

कैसे हुआ हादसा?

हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने और यातायात व्यवस्था सामान्य कराने के लिए पुलिस एवं संबंधित टीमों को लगाया गया. इस घटना ने एक बार फिर कोहरे के दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं. घने कोहरे में निर्धारित गति सीमा का पालन नहीं करना और सुरक्षित दूरी बनाए नहीं रखना इस तरह के बड़े हादसों की वजह बन सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY