मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जेवर में थार-स्कॉर्पियो के बीच साइड देने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों पक्षों के 5 लोग घायल​

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में कार को साइड देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं. सभी को पुलिस निगरानी में निजी अस्पताल […]

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में कार को साइड देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं. सभी को पुलिस निगरानी में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, सभी की हालत सामान्य है.

जानकारी के मुताबिक, घटना जेवर के बांकापुर गांव की नहर पटरी की है. यहां बांकापुर गांव निवासी कुछ लोग स्कॉर्पियो में सवार थे, जबकि दूसरे पक्ष के लोग गढ़ी गांव के निवासी हैं और थार में सवार थे. रास्ते में कार को साइड देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. इसके बाद विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई.

फायरिंग में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन लोगों को पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी की स्थिति सामान्य है.

पुलिस के अनुसार, मामले में तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY