सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
WhatsApp Web Security Alert: ऑफिस में WhatsApp Web चलाते हैं? हो जाएं सावधान! साइबर यूनिट ने जारी किया अलर्ट, डेटा लीक और फ्रॉड का खतरा बढ़ा​ | गुड़ में बेकिंग सोडा, हल्दी में केमिकल रंग, Fssai ने बताया कैसे करें मिलावट की पहचान​ | दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में खूनी हमला! चाकू लेकर टूट पड़ा शख्स, 5 पुलिसकर्मी जख्मी, 3 गंभीर रुप से घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शादी में मेहमान बनकर आते हैं, गहनों-नोटों से भरा बैग लेकर हो जाते हैं फरार… ये हैं गैंग के 120 चेहरे​

शादी समारोह के दौरान नगदीजेवर चुराने वाले गिरोह को लेकर उत्तर में मथुरा की पुलिस ने सार्वजनिक चेतावनी जारी की है. पुलिस की ओर से 120 से अधिक लोगों की तस्वीरें जारी की गई है. इसमें दावा किया गया है कि यही वो चेहरे हैं, जो शादी समारोहों में घुसकर वारदातों को अंजाम देते हैं. […]

शादी समारोह के दौरान नगदीजेवर चुराने वाले गिरोह को लेकर उत्तर में मथुरा की पुलिस ने सार्वजनिक चेतावनी जारी की है. पुलिस की ओर से 120 से अधिक लोगों की तस्वीरें जारी की गई है. इसमें दावा किया गया है कि यही वो चेहरे हैं, जो शादी समारोहों में घुसकर वारदातों को अंजाम देते हैं. पुलिस ने इन चेहरों से लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. पुलिस ने अपनी चेतावनी में बताया कि ये बदमाश मेहमान बनकर समारोह में घुसते हैं और नाबालिग बच्चों को चोरी का जरिया बनाते हैं.

फिर मौका देखकर नकदी जेवरात आदि समेटकर फरार हो जाते हैं. पुलिस के मुताबिक इस तरह की वारदातों को अंतरराज्यीय कड़िया सांसी गैंग के बदमाश अंजाम दे रहे हैं. इस संबंध में मथुरा पुलिस ने प्रेस नोट जारी किया है. पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के ग्राम कड़िया सांसी, गुलखेड़ी और हलखेड़ी क्षेत्र से जुड़े इस गिरोह के सदस्य विशेष रूप से शादी के सीजन में सक्रिय होते हैं. यह लोग 7 आठ के ग्रुप में चलते है. इनमें हरेक सदस्य का काम बंटा होता है.कोई रेकी करता है, कोई बैग उठाता है तो कोई वाहन के जरिए मौके से फरार होने में मदद करता है.

नाबालिग बच्चों से कराते हैं चोरी

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के बदमाश वारदात के लिए 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों का इस्तेमाल करते हैं. इन बच्चों को भीड़ में घुलनेमिलने और चोरी करने का प्रशिक्षण दिया जाता है. बच्चे सूटबूट और अच्छे कपड़े पहनकर बाराती या मेहमान बनकर विवाह स्थल, होटल और मैरिज गार्डन में प्रवेश करते हैं. वारदात से पहले रेकी कर बदमाश पहले ही पता लगा लेते हैं कि किस बड़े व्यापारी या परिवार का कार्यक्रम किस होटल अथवा मैरिज गार्डन में है. इसी के साथ वह यह भी जानकारी जुटा लेते हैं कि वहां नकदी व सोने के आभूषण आने की कितनी संभावना है.

कई राज्यों में दे चुके हैं वारदातों को अंजाम

मथुरा पुलिस के अनुसार, गिरोह की गतिविधियां मथुराआगरा क्षेत्र के साथसाथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में सामने आ चुकी हैं. पुलिस ने पूर्व में पकड़े गए आरोपियों द्वारा विभिन्न राज्यों में दर्जनों वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार किए जाने का भी उल्लेख किया है. पुलिस ने शादी समारोहों और अन्य आयोजनों में नकदी, जेवरात तथा कीमती सामान से भरे बैग को कभी भी लावारिस न छोड़ने की अपील की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY