रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Ajay Devgn की Drishyam 3 अब OTT पर, इस तारीख को Netflix पर होगी रिलीज​ | अक्टूबर में भारत का तेल-गैस बिल 60% बढ़ा, रसोई गैस की खपत 12.3% घटी​ | गर्लफ्रेंड के बाप-भाई ने रची साजिश, मर्डर के लिए दी 10 लाख की सुपारी; बालाघाट के रियांस हत्याकांड में बड़ा खुलासा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Ujjain में वैकुंठ चतुर्दशी पर Harihar Milan आज, महाकाल सौंपेंगे सृष्टि की बागडोर​

23 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी के दिन से श्री हरि विष्णु चार महीने की योग निद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है और इसके बाद देवउठनी एकादशी के दिन श्री विष्णु योग निद्रा से बाहर आते हैं। कहा जाता […]

23 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी के दिन से श्री हरि विष्णु चार महीने की योग निद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है और इसके बाद देवउठनी एकादशी के दिन श्री विष्णु योग निद्रा से बाहर आते हैं।

कहा जाता है कि इन चार महीनों के समय संसार का संचालन की बागडोर भगवान शिव के हाथों में होती है। इसलिए वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में अनोखी ‘हरिहर मिलन’ की परंपरा सालों से चली आ रही है, जिसमें मध्यरात्रि को गोपाल मंदिर पहुंचकर महाकाल पुनः भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंपते हैं। असल में यह उज्जैन की कुछ अनोखी परंपराओं में से एक है, जिसमें श्री विष्णु और महादेव का अनोखा मिलन होता है।

आपको बताते चले कि आज मध्यरात्रि यानी 22 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी के दिन यह परंपरा उज्जैन के महाकाल मंदिर में निभाई जाएगी। इस दिन का इंतजार भक्तजन काफी समय से करते हैं। आइए आपको ‘हरिहर मिलन’ का क्या है और इसका क्या महत्व है।

क्या है उज्जैन की ‘हरिहर मिलन’ की परंपरा?

हर वर्ष  महाकाल की नगरी उज्जैन में बैकुंठ चतुर्दशी की मध्यरात्रि एक अद्भुत धार्मिक परंपरा को निभाया जाता है। इसमें हजारों लोग इस परंपरा के साक्षी बनते हैं। श्रद्धालु भगवान विष्णु और महाकाल का मिलान देखते हैं। परंपरा के अनुसार, बैकुंठ चतुर्दशी की मध्यरात्रि करीब 11 बजे भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाती है, जो कि गोपाल मंदिर पहुंचती है।

असल में यहां पर भगवान विष्णु और भगवान शिव का मिलन होता है और मान्यता है कि इस दौरान शिव जी भगवान विष्णु को बेल पत्र देते हैं और श्री हरि शिव जी को तुलसी की माला पहनाते हैं। इस परंपरा के साथ ही शिव जी सृष्टि के बागडोर का दायित्व पुन: भगवान विष्णु को सौंप देते हैं।

इस साल कब होगा ‘हरिहर मिलन’?

भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु भले ही अलगअलग स्वरूपों में पूजे जाते हैं, लेकिन दोनों एक ही परम तत्व के प्रतीक हैं। उनके बीच गहरा प्रेम, विश्वास और मित्रता का भाव है। इसी दिव्य परंपरा के चलते इस साल 22 नवंबर, रविवार की मध्यरात्रि को उज्जैन में एक अद्भुत धार्मिक आयोजन होगा।
इस अवसर पर बाबा महाकाल अपनी पालकी में विराजमान होकर गोपाल मंदिर पहुंचेंगे। वहां रात्रि 12 बजे भगवान महाकाल और भगवान विष्णु का दिव्य मिलन होगा। इस पावन क्षण में महाकाल भगवान विष्णु को सृष्टि के संचालन का दायित्व सौंपेंगे। यह अनूठा मिलन शिव और विष्णु की एकता, प्रेम और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक माना जाता है।

हरिहर मिलन के बाद कहां जाते हैं महाकाल?

इस अद्भुत मिलन के बाद महाकाल पुनः अपने क्षेत्र पहुंच जाते हैं और तपस्या में लीन हो जाते हैं। मान्यता है कि इस हरिहर मिलन की परंपरा के बाद से विष्णु जी संपूर्ण सृष्टि का संचालन पुनः करते हैं और महाकाल कैलाश पर्वत पर तपस्या करते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY