रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Ujjain में वैकुंठ चतुर्दशी पर Harihar Milan आज, महाकाल सौंपेंगे सृष्टि की बागडोर​ | UP Police Transfer List: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले, देखें लिस्ट​ | अफीम और डोडा तस्करी का वांटेड आरोपी सुरेंद्र साहू पलामू से गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Upcoming IPOs: 23 नवंबर से खुलेंगे 3 नए IPO, निवेश से पहले देख लें पूरी लिस्ट​

Upcoming IPOs: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 23 नवंबर से शुरू हो रहा हफ्ता बहुत ज्यादा हलचल भरा नहीं रहने वाला है. देश का प्राइमरी मार्केट इस बार भी थोड़ा ठंडा दिख रहा है. हालांकि, कमाई के मौके पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं. नए हफ्ते में जहां 3 कंपनियां अपने नए पब्लिक इश्यू […]

Upcoming IPOs: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 23 नवंबर से शुरू हो रहा हफ्ता बहुत ज्यादा हलचल भरा नहीं रहने वाला है. देश का प्राइमरी मार्केट इस बार भी थोड़ा ठंडा दिख रहा है. हालांकि, कमाई के मौके पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं. नए हफ्ते में जहां 3 कंपनियां अपने नए पब्लिक इश्यू लेकर आ रही हैं, वहीं पहले से खुले 2 इश्यू में भी पैसा लगाने का वक्त बचा है. इसके अलावा 3 कंपनियों के शेयर बाजार में अपनी नई पारी शुरू करने वाले हैं. इनमें मेनबोर्ड और एसएमई , दोनों सेगमेंट की कंपनियां शामिल हैं.

अगले हफ्ते खुलने वाले 3 नए IPO

नए हफ्ते में खुलने वाले 3 पब्लिक इश्यू में से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि एक एसएमई सेगमेंट का है. सबसे पहले 25 नवंबर को श्री सिद्धिविनायक ग्रीनटेक इंडस्ट्रीज का IPO खुलेगा. ये 93.66 करोड़ रुपये का इश्यू है, जो 27 नवंबर को बंद होगा. कंपनी ने इसके लिए 130 से 142 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. निवेशकों को कम से कम 1,000 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी. इस कंपनी के शेयर 2 दिसंबर को NSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं.

इसके ठीक अगले दिन यानी 26 नवंबर को मेनबोर्ड सेगमेंट का फूडलिंक एफएंडबी होल्डिंग्स का IPO दस्तक देगा. इसमें 30 नवंबर तक पैसा लगाया जा सकेगा. हालांकि, कंपनी ने अभी इसके प्राइस बैंड और लॉट साइज का ऐलान नहीं किया है. क्लोजिंग के बाद इसके शेयर 3 दिसंबर को NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं.

तीसरा नया इश्यू इंटेग्रिस मेडटेक का है. ये मेनबोर्ड IPO 27 नवंबर को खुलेगा और 1 दिसंबर को बंद होगा. इस कंपनी ने भी अभी तक अपने इश्यू का साइज, प्राइस बैंड और लॉट साइज फाइनल नहीं किया है. उम्मीद है कि इसके शेयर 4 दिसंबर को NSE और BSE पर अपनी शुरुआत करेंगे.

पहले से खुले 2 इश्यू में आखिरी मौका

जो निवेशक तुरंत दांव लगाना चाहते हैं, उनके पास 23 नवंबर को दो बड़े मौके रहेंगे. इनमें सबसे बड़ा नाम कोल इंडिया की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड का है. इसका 8,981.12 करोड़ रुपये का इश्यू 19 नवंबर को खुला था और अब 23 नवंबर को बंद हो रहा है. इसके लिए प्राइस बैंड 129 से 136 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. इसका लॉट साइज 110 शेयर का है.

दूसरा मौका वात्राना रेंटल्स के IPO में है. ये इश्यू भी 19 नवंबर को खुला था और 23 नवंबर को बंद हो जाएगा. कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 120.10 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसमें बोली लगाने के लिए 232 से 245 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय है. निवेशकों को एक लॉट में 600 शेयर मिलेंगे.

शेयर बाजार में दस्तक देने वाली 3 कंपनियां

नए हफ्ते में निवेशकों की नजर बाजार में होने वाली 3 नई लिस्टिंग पर भी रहेगी. इनमें से 2 कंपनियां मेनबोर्ड पर उतरेंगी. सबसे पहले 26 नवंबर को क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होने वाले हैं.

इसके अगले दिन यानी 27 नवंबर को बाजार में दो कंपनियों की एंट्री होगी. महानदी कोलफील्ड्स के शेयर 27 नवंबर को NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं. इसी दिन वात्राना रेंटल्स के शेयरों की भी NSE SME पर लिस्टिंग होने की उम्मीद है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY