रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
हाथरस में भीषण हादसा… रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर में सगी बहनों समेत चार की मौत, 2 की हालत गंभीर​ | पहले से ज्यादा बड़ी और दमदार हुई Hyundai Elantra! नए लुक के साथ मिला 153 bhp का हाइब्रिड इंजन​ | तुला राशि में शुक्र का गोचर, इन 6 राशियों के करियर और आय में आएगा बदलाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

तुला राशि में शुक्र का गोचर, इन 6 राशियों के करियर और आय में आएगा बदलाव​

आज यानी शुक्रदेव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में धन, वैभव और प्रेम के कारक शुक्रदेव माने जाते है। शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद खास माना जाता है। इस गोचर से इन 6 राशियों के जीवन में काफी बदलाव लेकर आएगा। किसी के लिए यह समय करियर और आय में वृद्धि के नए […]

आज यानी शुक्रदेव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में धन, वैभव और प्रेम के कारक शुक्रदेव माने जाते है। शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद खास माना जाता है। इस गोचर से इन 6 राशियों के जीवन में काफी बदलाव लेकर आएगा।

किसी के लिए यह समय करियर और आय में वृद्धि के नए अवसर लेकर आने वाला है। किसी के खर्चों और रिश्तों में संतुलन बनाने की सलाह दी जा रही है। आइए आपको बताते हैं शुक्र के गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

तुला राशि

शुक्र देव का राशि परिवर्तन तुला के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। तुला राशि में शुक्र प्रथम भाव में से गोचर करेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए यह गोचर आपके आकर्षण, आत्मविश्वास और व्यक्तिगत विकास में रुचि बढ़ा सकता है। इस दौरान आप अपने रुपरंग, लाइफस्टाइल और रिश्तों पर अधिक ध्यान दें। आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है, और लोग आपकी सरहाना कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंधों की शुरुआत करने के मौका मिलेगा। सिर्फ सुखसुविधाओं और बाहरी प्रशंसा पर अत्यधिक ध्यान देने से बचें।

उपाय: व्यक्तित्व में निखार और मानसिक शांति के लिए शुक्रवार को इत्र का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि

शुक्र वृश्चिक राशि से द्वादश भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में खर्च, विदेशी संपर्क, एकांत, नींद और निजी सुखसुविधाओं से संबंधित माना जाता है। इस अवधि में आप यात्रा, विलासिता की वस्तुओं, निजी रुचियों या घरेलू आराम पर खर्च अधिक कर सकते हैं।

कुछ जातकों को विदेशी संगठनों या विदेश से संबंधित कार्यों के अवसर मिलेंगे। आध्यात्मिकता और निजी विश्राम में आपकी रुचि भी बढ़ सकती हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और बिना सोचेसमझें खरीदारी करने से बचें।

उपाय: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण के लिए शुक्रवार को मंदिर में चावल दान करें।

धनु राशि

शुक्रदेव आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको आय, लाभ, मित्रता और इच्छाओ की पूर्ति के लिए अनुकूल माना जाता है। इतना ही नहीं, आपको पेशेवर संपर्कों व व्यापारिक संघों के माध्यम से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक एक्टिविटी बढ़ेगी और प्रभावशाली लोग आपके लक्ष्यों में सहयोग कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोग अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए नए मौके प्राप्त होंगे। लेकिन, आर्थिक प्रतिबद्धताएं करते समय सजग रहे।

उपाय: आय में निरंतर वृद्धि के लिए गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें।

मकर राशि

शुक्र आपकी राशि में दशम भाव से गोचर करेंगे। मकर राशि के जातकों अपनी पेशेवर छवि सुधारने और सहकार्मियों के साथ बेहतर संबंध बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन काम से संबंधित दबाव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद सुधार देखने को मिलेगा। मकर राशि के जातकों को पेशेवर अपेक्षाओं और निजी प्रतिबद्धताओं के बीच संतुलन बनाने की जरुरत हो सकती है। सिर्फ प्रशंसा या स्वीकृति पाने के लिए करियर से संबंधित फैसले लेने से बचें।

उपाय: करियर में स्थिरता और सम्मान के लिए शनिवार को शनिदेव के समक्ष दीप जलाएं।

कुंभ राशि

शुक्र देव आपकी राशि से नवम भाव से गोचर करेंगे। इस स्थिति उच्च शिक्षा, लंबी दूरी की यात्रा, विदेशी संपर्क और पेशेवर विकास से संबंधित अवसर लेकर आएगी। आपको गुरुओं या प्रभावशाली लोगों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं, कुछ जातकों की रुचि कला, संस्कृति, चिंतन या आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़ सकती है। शिक्षा व वर्क के मामले में की जाने वाली यात्रा लाभकारी रहने वाली है। जब आप महत्वपूर्ण फैसले ले, तो उस समय संतुलित दृष्टिकोण बनाएं रखें।

उपाय: भाग्य का साथ पाने के लिए शुक्रवार को छोटी कन्याओं को मिश्री खिलाएं।

मीन राशि

इस राशि में शुक्र देव अष्टम भाव से गोचर करेंगे। इस गोचर से वित्त, पारिवारिक संसाधनों, बदलाव और गूढ़ विषयों से संबंधित है। आपको जीवनसाथी की आय, पारिवारिक संसाधनों या आर्थिक व्यवस्थाओं के जरिए सहयोग मिलेगा। बीमा, कर या संयुक्त निवेश से संबंधित मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी, इसलिए सावधानी बरतने की सीखे देते हैं। इतना ही नहीं, ज्योतिष, आध्यात्मिकता या गहन अध्ययन में आपकी रुचि बढ़ सकती हैं। बिना किसी जानकारी के आर्थिक जोखिम जरा भी न लें।

उपाय: आर्थिक सुरक्षा और मानसिक शांति के लिए प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY