शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
PM मोदी का सियासी दांव! CM योगी, केशव, ब्रजेश और पंकज… 2027 से पहले UP के 4 नेताओं का नाम लेकर क्या दिया संदेश?​ | Nainital DM: सरकारी नौकरी छोड़कर मुनीमगिरी करो, मीटिंग में क्यों भड़के DM ललित मोहन रयाल, अधिकारियों को लगाई फटकार​ | UP: दिन में फार्मा मैनेजर, रात में DRI अफसर… चंबल एक्सप्रेस में 2KG सोना लूटने का आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

अपना PPO नंबर भूल गए हैं? अब परेशान होने की जरूरत नहीं, बस इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो​

अगर आप रिटायर हो चुके हैं और EPFO से पेंशन लेते हैं, तो आपके लिए PPO नंबर बेहद जरूरी है. पेंशन का पैसा खाते में आया है या नहीं, बैंक अकाउंट बदलना है या फिर जीवन प्रमाण पत्र जमा करना है, ऐसे कई कामों में इस नंबर की जरूरत पड़ती है. लेकिन कई बार पेंशनर्स […]

अगर आप रिटायर हो चुके हैं और EPFO से पेंशन लेते हैं, तो आपके लिए PPO नंबर बेहद जरूरी है. पेंशन का पैसा खाते में आया है या नहीं, बैंक अकाउंट बदलना है या फिर जीवन प्रमाण पत्र जमा करना है, ऐसे कई कामों में इस नंबर की जरूरत पड़ती है. लेकिन कई बार पेंशनर्स को अपना PPO नंबर याद नहीं रहता या फिर उससे जुड़े दस्तावेज नहीं मिलते. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ऑनलाइन अपना PPO नंबर पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

क्या होता है PPO नंबर?

PPO का पूरा नाम है. यह 12 अंकों का एक खास नंबर होता है, जो पेंशन से जुड़े रिकॉर्ड की पहचान करने में मदद करता है. इस नंबर के शुरुआती 5 अंक उस संस्थान का कोड होते हैं, जिसने PPO जारी किया है. इसके अगले 2 अंक बताते हैं कि PPO किस साल जारी हुआ था. इसके बाद के 4 अंक पेंशन रिकॉर्ड से जुड़े होते हैं, जबकि आखिरी अंक वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यानी इस 12 अंकों के नंबर में आपकी पेंशन से जुड़ी जरूरी जानकारी की पहचान छिपी होती है.

पेंशनर्स के लिए PPO नंबर क्यों जरूरी है?

अगर आप हर महीने मिलने वाली का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो PPO नंबर काम आता है. इसकी मदद से पेंशन भुगतान की जानकारी भी देखी जा सकती है.इसके अलावा, अगर आप अपना पेंशन खाता एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कराना चाहते हैं, तो भी इस नंबर की जरूरत पड़ती है. सालाना जीवन प्रमाण पत्र से जुड़े कामों और पेंशन को लेकर शिकायत दर्ज कराने में भी PPO नंबर इस्तेमाल होता है. इसलिए हर पेंशनर को अपना PPO नंबर सुरक्षित रखना चाहिए.

Want to know your PPO Number? Watch this stepbystep guide to find it easily.

Stay informed and access your pensionrelated services with ease.

▶ Watch Now!

#EPFO #PPONumber #EPSPensioner https://t.co/7tr2Dk7tuU

— EPFO November 20, 2026

घर बैठे PPO नंबर कैसे पता करें?

  • अगर आपको अपना PPO नंबर नहीं मालूम है, तो EPFO की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसे खोज सकते हैं.
  • सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर http://www.epfo.gov.in जाएं.
  • वेबसाइट के मेन्यू में Pensioners का ऑप्शन खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू में Login का ऑप्शन चुनें. इससे आप पेंशनर्स पोर्टल पर पहुंच जाएंगे.
  • पोर्टल के बाईं तरफ दिए गए मेन्यू में ‘Know Your PPO Number’ का ऑप्शन देखें.
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद PPO नंबर खोजने के लिए आपको दो तरीके दिखाई देंगे.
  • बैंक अकाउंट नंबर से ऐसे खोजें PPO नंबर
  • पहले तरीके में आप अपने पेंशन खाते से जुड़े बैंक अकाउंट नंबर की मदद से PPO नंबर पता कर सकते हैं.
  • इसके लिए संबंधित बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें और जानकारी सबमिट करें. रिकॉर्ड मैच होने पर आपका PPO नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा.

मेंबर आईडी से भी निकाल सकते हैं PPO नंबर

अगर आप बैंक अकाउंट नंबर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो दूसरे विकल्प में Member ID की मदद ले सकते हैं. इसके लिए अपनी EPFO Member ID दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें. सही जानकारी मिलने पर पोर्टल पर आपका PPO नंबर दिखाई देगा.

ध्यान रखें: PPO नंबर मिलने के बाद उसे किसी सुरक्षित जगह लिखकर रख लेंय इससे भविष्य में पेंशन स्टेटस चेक करने, बैंक खाता बदलने या शिकायत दर्ज कराने जैसे कामों में आपको बारबार नंबर खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY