शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
कलाई पर मेंहदी से, फिर ब्लेड से लिखा बॉयफ्रेंड का नाम…. मिर्जापुर में 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी​ | AI Shopping: अब Amazon, ChatGPT और Gemini खुद करेंगे खरीदारी, सर्च से पेमेंट तक संभालेंगे काम​ | जिस गेंद पर खत्म हो सकती थी केएल राहुल की पारी, उसी ने दिलाया ऐतिहासिक शतक! अब ग्लेन फिलिप्स को देंगे खास दावत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IB के SP सीपी नौटियाल को उनके ड्राइवर ने मारी गोली, हालत नाजुक; हरिद्वार में मचा हड़कंप​

उत्तराखंड में इंटेलिजेंस ब्यूरो के SP सीपी नौटियाल को उनके ही ड्राइवर विनोद नेगी ने गोली मार दी है. इस घटना में गंभीर रूप से घायल SP नौटियाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस […]

उत्तराखंड में इंटेलिजेंस ब्यूरो के SP सीपी नौटियाल को उनके ही ड्राइवर विनोद नेगी ने गोली मार दी है. इस घटना में गंभीर रूप से घायल SP नौटियाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि अभी तक इस वारदात की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है.

मामला हरिद्वार के कनखल क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विनोद नेगी के रूप में हुई है. वह SP सीपी नौटियाल का ड्राइवर है और लंबे समय से उनके साथ ही रह रहा था.पुलिस ने मामले की शुरूआती जांच के बाद बताया कि गोली SP के माथे के पास से होकर निकली है. घायल अधिकारी की हालत को देखते हुए उन्हें स्थानीय अस्प्ताल में प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश स्थित एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है.

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY