शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
लखनऊ स्टाइल शाही चिकन हांडी…सर्द शाम के लिए है बेस्ट, शेफ रणवीर बरार की रेसिपी​ | सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को फोन कर मांगी माफी, एक्ट्रेस के जवाब ने जीत लिया भाईजान का दिल​ | डार्क वेब पर ‘अग्निवीर’ का डेटा बेचने की कोशिश में 14 साल का किशोर धराया: दिल्ली में जांच एजेंसियों ने की पूछताछ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Winter Skin Care: सर्दियों में फट रही हैं एड़ियां? स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 असरदार इंग्रेडिएंट्स, ऐसे मिलेगी राहत​

: सर्दियों में जहां ठंडी हवाएं त्वचा की नमी छीन लेती हैं, वहीं इसका असर पैरों पर भी दिखाई देने लगता है। खासकर एड़ियां रूखी होकर फटने लगती हैं। कई बार इनमें इतनी गहरी दरारें पड़ जाती हैं कि चलनाफिरना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सिर्फ कोई भी मॉइस्चराइजर लगा लेना काफी नहीं […]

: सर्दियों में जहां ठंडी हवाएं त्वचा की नमी छीन लेती हैं, वहीं इसका असर पैरों पर भी दिखाई देने लगता है। खासकर एड़ियां रूखी होकर फटने लगती हैं। कई बार इनमें इतनी गहरी दरारें पड़ जाती हैं कि चलनाफिरना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सिर्फ कोई भी मॉइस्चराइजर लगा लेना काफी नहीं होता, बल्कि सही इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करना भी जरूरी है।  डर्मेटोलॉजिस्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर फटी एड़ियों की देखभाल के लिए 3 इंग्रेडिएंट्स बताए हैं। आइए जानते हैं, ये कौनसे हैं और कैसे काम करते हैं।

1. सेरामाइड क्रीम

डॉक्टर सरीन के मुताबिक, सेरामाइड त्वचा के नेचुरल बैरियर को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह स्किन में नमी बनाए रखने में भी सहायक है। जब त्वचा का बैरियर कमजोर हो जाता है, तो एड़ियां ज्यादा रूखी और बेजान दिखने लगती हैं। ऐसे में सेरामाइड वाली क्रीम लगाने से त्वचा को मॉइस्चर मिल सकता है और ड्राईनेस कम करने में मदद मिल सकती है।

2. अमोनियम लैक्टेट


फटी एड़ियों पर कई बार डेड स्किन की मोटी और सख्त परत जम जाती है। इसे मुलायम करने के लिए अमोनियम लैक्टेट क्रीम या लोशन मददगार हो सकता है। यह त्वचा की ऊपरी सख्त परत को धीरेधीरे हटाने और एड़ियों को नरम बनाने में मदद करता है। हालांकि, अगर एड़ियों में गहरी दरारें या खुले घाव हैं, तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इस्तेमाल न करें।

3. यूरिया क्रीम

फटी एड़ियों की देखभाल के लिए यूरिया वाली क्रीम भी एक विकल्प है। यह त्वचा में नमी बनाए रखने के साथसाथ सख्त और मोटी त्वचा को मुलायम करने में मदद करती है। यूरिया की अलगअलग कंसंट्रेशन वाली क्रीम उपलब्ध होती हैं, इसलिए अपनी समस्या के हिसाब से सही क्रीम चुनने के लिए स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर है।

फटी एड़ियों में इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आपकी एड़ियां बारबार फटती हैं, तो पैरों को साफ और मॉइस्चराइज रखें। नहाने के बाद और रात में सोने से पहले एड़ियों पर अच्छी फुट क्रीम लगाएं। रात में कॉटन के मोजे पहनने से नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। एड़ियों की सख्त त्वचा को ब्लेड या किसी नुकीली चीज से काटने की कोशिश न करें।हालांकि, अगर एड़ियों में गहरी दरारें हैं, तेज दर्द हो रहा है या खून अथवा पस निकल रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। खासकर डायबिटीज के मरीजों को फटी एड़ियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़े:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY