शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार पर लगेगा ब्रेक, 15 दिसंबर से इतनी होगी स्पीड लिमिट, जेपी इंफ्राटेक से मांगी गई रिपोर्ट​ | Dev Deepawali 2026: Kashi Ganga Ghats पर 24 नवंबर को मनेगी Dev Deepawali, होगी भव्य महाआरती​ | बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप से एंबुलेंस की जोरदार टक्कर, शव ले जा रहे 5 लोगों की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

स्विफ्ट कार से हुई जोरदार टक्कर, 15 फीट दूर उछलकर गिरी फॉर्च्यूनर… एयरबैग ने बचाई कार सवारों की जान​

Saharanpur Accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और स्विफ्ट कार की आमनेसामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. टक्कर के दौरान वहां से गुजर रहा एक साइकिल सवार भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल […]

Saharanpur Accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और स्विफ्ट कार की आमनेसामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. टक्कर के दौरान वहां से गुजर रहा एक साइकिल सवार भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. ये हादसा किसी ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया.

हादसे के दौरान दोनों कारों के एयरबैग खुलने से उनमें सवार लोगों की जान बच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली रोड पर दोनों कारों की रफ्तार बहुत तेज थी. इसी दौरान स्विफ्ट कार सामने से आ रही फॉर्च्यूनर से टकरा गई. दोनों कारों के टकराने के बाद बहुत तेज आवाज हुई. इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

फॉर्च्यूनर उछलकर करीब 15 फीट दूर जा गिरी

बताया जा रहा है कि स्विफ्ट से टकराने के बाद फॉर्च्यूनर उछलकर करीब 15 फीट दूर जा गिरी. दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इसी दौरान वहां से साइकिल सवार गुजर रहा था. वो भी हादसे की चपेट में आ गया. उसे गंभीर चोटें आई हैं. जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. हादसे के दौरान दोनों कारों के एयरबैग खुल गए. एयरबैग ने दोनों कारों में बैठे लोगों को गंभीर चोटें लगने से बचाया. एयरबैग खुलने के कारण कार सवारों की जान बच गई.

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मची

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई. इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति का जायजा लिया गया. घायल साइकिल सवार को जिला अस्पताल भिजवाया गया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी में तेज स्पीड को हादसे का कारण माना जा रहा है. पुलिस दोनों वाहनों के बारे में जानकारी जुटा रही है. हादसे की जांच जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY