शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
CM Yogi Mother Last Rites: हरिद्वार में आज होगा सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार, चंडीघाट पर 11:30 बजे पूरी होंगी रस्में, कई बड़े नेता होंगे शामिल​ | Pannun Murder Conspiracy Case: अमेरिका में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की मिली सजा!​ | गिरते सोने पर इस दिग्गज निवेशक का बड़ा दांव, दो गोल्ड कंपनियों में झोंका अपने निवेश का करीब आधा हिस्सा!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार पर लगेगा ब्रेक, 15 दिसंबर से इतनी होगी स्पीट लिमिट, जेपी इंफ्राटेक से मांगी गई रिपोर्ट​

Greater Noida: सर्दियों में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा कम करने की तैयारी की जा रही है. करीब 165 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी जेपी इंफ्राटेक से कोहरे की स्थिति और वाहन संचालन में […]

Greater Noida: सर्दियों में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा कम करने की तैयारी की जा रही है. करीब 165 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी जेपी इंफ्राटेक से कोहरे की स्थिति और वाहन संचालन में आने वाली दिक्कतों को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट मिलने के बाद ही नई स्पीड लिमिट लागू करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. फिलहाल हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किमी प्रति घंटा करने के विकल्प पर विचार चल रहा है.

सर्दियों के मौसम में 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर कई बार घना कोहरा छा जाता है, जिससे चालकों को आगे देखने में कठिनाई होती है और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. कोहरे में हादसों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के अन्य एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा पहले ही घटाई जा चुकी है, जहां हल्के वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा की सीमा तय है. यमुना एक्सप्रेसवे पर भी इसी व्यवस्था को लागू करने पर मंथन जारी है.

हर साल 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक घटती है रफ्तार, CEO ने दी जानकारी

यमुना एक्सप्रेसवे पर सर्दियों के दौरान हर साल 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक वाहनों की गति सीमा कम की जाती है. इस अवधि में सड़क हादसों को रोकने के लिए टोल प्लाजा पर चालकों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाता है और पम्पलेट बांटकर सावधानी से वाहन चलाने की अपील की जाती है.

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह के अनुसार, फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा कम करने का प्रस्ताव विचाराधीन है. जेपी इंफ्राटेक से मांगी गई रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY