शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दो शादियों का राज छिपाया, तीसरी बार फिर बनी दुल्हन… और लगा गई 16 लाख का चूना, कानपुर का गजब मामला​ | Mutual Fund में SIP और SWP के बीच क्या है असली अंतर? समझें दोनों का पूरा गणित​ | Peru Earthquake News: पेरू में 6.9 तीव्रता का आया भूकंप! दहशत में घरों के बाहर निकले लोग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Mutual Fund में SIP और SWP के बीच क्या है असली अंतर? समझें दोनों का पूरा गणित​

म्यूचुअल फंड की दुनिया में कदम रखते ही निवेशकों के सामने दो नाम सबसे ज्यादा आते हैं SIP और SWP. सुनने में ये दोनों शब्द लगभग एक जैसे लगते हैं, लेकिन असल में इनका काम एकदूसरे के ठीक उलट है. एक तरीका आपको छोटीछोटी बचत से बड़ा पैसा बनाने में मदद करता है, तो दूसरा […]

म्यूचुअल फंड की दुनिया में कदम रखते ही निवेशकों के सामने दो नाम सबसे ज्यादा आते हैं SIP और SWP. सुनने में ये दोनों शब्द लगभग एक जैसे लगते हैं, लेकिन असल में इनका काम एकदूसरे के ठीक उलट है. एक तरीका आपको छोटीछोटी बचत से बड़ा पैसा बनाने में मदद करता है, तो दूसरा तरीका आपकी जमा पूंजी से हर महीने कमाई का जरिया बनता है. सही फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए इन दोनों के बीच का फर्क समझना बेहद जरूरी है.

कैसे काम करता है SIP का सिस्टम

SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए आप तय समय पर म्यूचुअल फंड में पैसा लगाते हैं. इसमें आपको अपनी पसंद की स्कीम, निवेश की रकम और तारीख चुननी होती है. इसके बाद हर महीने तय तारीख पर पैसा अपने आप निवेश हो जाता है. मान लीजिए कोई निवेशक इक्विटी फंड में हर महीने 5,000 रुपये लगाता है. जब बाजार गिरता है, तो कम NAV होने की वजह से उसे ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं. वहीं बाजार चढ़ने पर कम यूनिट्स आती हैं. इसे रूपी कॉस्ट एवरेजिंग कहते हैं, जो बाजार के उतारचढ़ाव का असर कम करता है. लंबी अवधि में इस पर कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है.

SWP से हर महीने कैसे आती है कमाई

SWP यानी सिस्टमैटिक विथड्रॉल प्लान पैसा लगाने का नहीं, बल्कि निकालने का तरीका है. इसके लिए आपके पास पहले से एक म्यूचुअल फंड कॉर्पस होना चाहिए, जिसे SIP या एकमुश्त निवेश से बनाया गया हो. इसमें आप तय करते हैं कि आपको कब और कितना पैसा चाहिए. उदाहरण के लिए, अगर आपने 15 लाख रुपये निवेश किए हैं और हर महीने 15,000 रुपये का SWP सेट किया है, तो फंड हाउस हर महीने 15,000 रुपये के बराबर यूनिट्स बेचकर पैसा आपके बैंक खाते में भेज देगा. खास बात ये है कि बाकी बचा पैसा फंड में निवेशित रहता है और बाजार के हिसाब से बढ़ता रह सकता है. जरूरत पड़ने पर आप निकासी की रकम बदल या रोक भी सकते हैं.

रिटर्न के साथ टैक्स का पूरा गणित

निवेशकों को ये साफ समझना चाहिए कि न तो SIP में और न ही SWP में कोई गारंटीड रिटर्न मिलता है. दोनों में रिटर्न पूरी तरह म्यूचुअल फंड की श्रेणी और बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है. SWP में अगर आपके फंड का रिटर्न आपकी निकासी दर से ज्यादा या बराबर रहता है, तो आपका मूल पैसा लंबे समय तक टिका रह सकता है. टैक्स की बात करें तो SIP में पैसा लगाते समय कोई टैक्स नहीं लगता, बल्कि यूनिट्स बेचते समय कैपिटल गेन्स टैक्स लागू होता है. वहीं SWP में हर निकासी पर मुनाफा होने की स्थिति में फंड के प्रकार और होल्डिंग अवधि के हिसाब से कैपिटल गेन्स टैक्स लग सकता है. फिर भी, एक बार में सारा पैसा निकालने के मुकाबले SWP ज्यादा टैक्सएफिशिएंट हो सकता है.

जोखिम के बीच कौन सा विकल्प चुनें

दोनों ही सिस्टम म्यूचुअल फंड से जुड़े हैं, इसलिए इनमें बाजार का जोखिम रहता है. SIP को बहुत जल्दी बंद करने से लंबे समय का फायदा कम हो जाता है. दूसरी तरफ, SWP में बहुत बड़ी रकम निकालने या बाजार के खराब प्रदर्शन से आपका जमा फंड तेजी से घट सकता है. सही चुनाव आपके लक्ष्य पर टिका है. अगर आपकी नियमित मासिक आय है और आप घर, पढ़ाई या रिटायरमेंट के लिए पैसा जोड़ना चाहते हैं, तो SIP बेहतर है. वहीं रिटायरमेंट के बाद नियमित खर्च चलाने के लिए SWP सबसे कारगर है. कई समझदार निवेशक नौकरी के दौरान SIP से बड़ा फंड बनाते हैं और रिटायरमेंट के बाद नियमित कमाई के लिए SWP का सहारा लेते हैं.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY