T Raja Singh Controversy: तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह का जनसंख्या नियंत्रण और धार्मिक समुदायों को लेकर एक कथित बयान चर्चा में है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक टी राजा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में दो बच्चों की नीति लागू करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदुओं से लाइसेंसी हथियार रखने की अपील भी की है।
वीडियो में टी. राजा सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि यदि केंद्र सरकार दो बच्चों की नीति लागू नहीं करती है, तो हिंदुओं को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए।
उन्होंने मुस्लिम आबादी में वृद्धि को लेकर आशंका जताते हुए दावा किया कि आने वाले 20 वर्षों में मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या तीन गुना हो सकती है। हालांकि, इस दावे के समर्थन में कोई प्रमाणित जनसांख्यिकीय आंकड़ा प्रस्तुत नहीं किया गया है।
A major conspiracy for the g@nocide of Indian Muslims
“If the twochild policy is not passed, every Hindu should keep a licensed gun at home. Otherwise, neither their property nor their daughters will be safe, because the Muslim population will triple in the next 20 years,… pic.twitter.com/TKiRBGjXW6
— The Muslim November 20, 2026
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
टी. राजा सिंह पहले भी धार्मिक मुद्दों और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं। मार्च 2023 में उन्होंने दो बच्चों की नीति का समर्थन करते हुए मतदान के अधिकार से जुड़ा बयान दिया था। उनके ऐसे बयानों को लेकर पहले भी विवाद सामने आए हैं।
मुस्लिम आबादी को लेकर दावे की पुष्टि नहीं
विशेषज्ञ पहले भी मुस्लिम आबादी में असामान्य वृद्धि और हिंदू आबादी को पीछे छोड़ने जैसे दावों को भ्रामक बता चुके हैं। भारत के जनसांख्यिकीय आंकड़ों से अगले 20 वर्षों में मुस्लिम आबादी तीन गुना होने का निष्कर्ष नहीं निकलता।