: के बागेश्वर में कांग्रेस की एक मीटिंग के दौरान पार्टी के दो बड़े नेताओं हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच माला पहनाने को लेकर दिलचस्प स्थिति बन गई। दरअसल, हरीश रावत हाथ में फूलों की माला लेकर यशपाल आर्य की ओर बढ़े और उन्हें माला पहनाने की कोशिश की। लेकिन यशपाल आर्य ने उन्हें रोक दिया और खुद हरीश रावत को माला पहनाने लगे।

कांग्रेस के मंच पर माला पहनाने को लेकर खींचतान, वीडियो चर्चा में
उत्तराखंड के बागेश्वर में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान मंच पर दिलचस्प नजारा देखने को मिला। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के स्वागत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के… pic.twitter.com/7vIsn3KkaE
— Bansal News Official November 20, 2026
हरीश रावत ने भी नहीं मानी बात
वीडियो में दिखाई देता है कि माला लेकर को पहनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन रावत हाथ के इशारे से उन्हें मना कर देते हैं। वह पहले खुद आर्य को माला पहनाने पर जोर देते हैं। दोनों के बीच कुछ देर तक माला पकड़ने को लेकर खींचतान चलती रहती है। आखिरकार हरीश रावत माला पहनने के लिए सिर झुका देते हैं, लेकिन इसके बाद भी यशपाल आर्य माला पहनने से इनकार कर देते हैं।
पीछे बैठीं कुमारी शैलजा भी हंसती नजर आईं
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा मंच के पीछे बैठी नजर आईं। दोनों नेताओं के बीच माला पहनाने को लेकर हो रही खींचतान देखकर वह मुस्कुराती रहीं। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें:
अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले चर्चा में आया वीडियो
कुमारी शैलजा इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वह गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में पार्टी की बैठकें कर रही हैं। इसी दौरान बागेश्वर में यह घटनाक्रम हुआ। हालांकि, वीडियो में दिख रही नोकझोंक से दोनों नेताओं के बीच किसी राजनीतिक विवाद या मतभेद की पुष्टि नहीं होती है। यह पूरा मामला हंसीमजाक और आपसी खींचतान जैसा नजर आ रहा है। लेकिन अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।