शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
US Market: AI शेयरों में बिकवाली, Nasdaq 5.28% और Nvidia 14% टूटा, क्या फूटने लगा AI का बुलबुला?​ | SUV, हैचबैक या सेडान: भारतीय खरीदार किस गाड़ी को दे रहे हैं सबसे ज्यादा तवज्जो?​ | दो शादियों का राज छिपाया, तीसरी बार फिर बनी दुल्हन… और लगा गई 16 लाख का चूना, कानपुर का गजब मामला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कभी ऑफिस तो कभी घर बुलाता था XEN, परेशान महिला कर्मचारी ने कर दी पिटाई; छेड़खानी का आरोप​

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बिजली विभाग के एक एक्सईएन पर महिला कर्मचारी से छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं. आरोपों से नाराज महिला कर्मचारी ने कार्यालय के अंदर ही एक्सईएन मनोज विश्वकर्मा की पिटाई कर दी. घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया. वहीं, अब इस […]

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बिजली विभाग के एक एक्सईएन पर महिला कर्मचारी से छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं. आरोपों से नाराज महिला कर्मचारी ने कार्यालय के अंदर ही एक्सईएन मनोज विश्वकर्मा की पिटाई कर दी. घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया. वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, महिला कर्मचारी अन्य साथियों के साथ सदर कोतवाली पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी.

मामला जिला मुख्यालय स्थित बिजली विभाग के मीटर डिपार्टमेंट का बताया जा रहा है. यहां कार्यरत महिला कर्मचारी पूजा शर्मा ने एक्सईएन मनोज विश्वकर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि एक्सईएन उन्हें जबरन अपने कार्यालय में बुलाते थे और घर आकर चाय पीने का दबाव बनाते थे. इसके अलावा बातचीत के दौरान गलत तरीके से छूने की कोशिश भी करते थे.

ऑफिस में भिड़ीं महिला कर्मचारी

महिला कर्मचारी के मुताबिक, लगातार हो रही इन हरकतों से परेशान होकर उन्होंने एक्सईएन का विरोध किया. इसी दौरान मामला बढ़ गया और कार्यालय में ही दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने एक्सईएन की पिटाई कर दी. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके बाद महिला कर्मचारी अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ सदर कोतवाली पहुंचीं और एक्सईएन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. कर्मचारियों ने आरोपी एक्सईएन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उन्हें निलंबित किए जाने की मांग उठाई. वहीं, सदर कोतवाली प्रभारी रामाकांत शुक्ला के अनुसार, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY