शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बरेली में किसान की मौत से हड़कंप, पूर्व कुलपति पर लगाए गंभीर आरोप, सुसाइड नोट में लिखा- मेरे बच्चों का ख्याल रखना​ | MP Bhopal Property Fraud Case: प्रॉपर्टी के नाम पर 30 करोड़ की ठगी करने वाले बंटी-बबली धराए, पुलिस ने अयोध्या नगर से किया गिरफ्तारए कोर्ट से जारी हो चुके 15 वारंट​ | UP Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, एंबुलेंस और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की दर्दनाक मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Royal Enfield फैंस के लिए खुशखबरी! FY28 में एंट्री लेगी नई 250cc हाइब्रिड बाइक, 50 kmpl से ऊपर होगी माइलेज​

भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड 250 सीसी वाली नई बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नई हाइब्रिड बाइक पर काम कर रही है, जिसे वित्त वर्ष 202729 में लॉन्च किया जा सकता है. यह बाइक कंपनी की सबसे सस्ती बाइक होगी और इसे Hunter 350 से नीच […]

भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड 250 सीसी वाली नई बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नई हाइब्रिड बाइक पर काम कर रही है, जिसे वित्त वर्ष 202729 में लॉन्च किया जा सकता है. यह बाइक कंपनी की सबसे सस्ती बाइक होगी और इसे Hunter 350 से नीच रखा जा सकता है. इसका मकसद उन युवाओं को जोड़ना है जो रोजाना चलने वाली आम बाइक्स से आगे बढ़कर थोड़ा ज्यादा पावरफुल बाइक लेना चाहते हैं. इस बाइक की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें 50 kmpl से ज्यादा माइलेज मिलने की उम्मीद है. साथ ही, यह आगे आने वाले नए प्रदूषण नियमों पर भी पूरी तरह फिट बैठेगी.

Royal Enfield की 250cc हाइब्रिड बाइक का प्लान

की 250cc हाइब्रिड बाइक की बातें पिछले साल से चल रही हैं. तब ऐसी खबरें आई थीं कि इंजन के लिए कंपनी चीन की CFMoto से साझेदारी कर सकती है और इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है. कुछ समय तक इस पर कोई नई बात नहीं हुई, जिससे लगा कि काम रुक गया है. लेकिन अब ET Auto की रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्लान फिर से आगे बढ़ रहा है और FY28 में इसके आने की तैयारी है.

बजट देखने वाले युवाओं पर फोकस

जिस तरह से सेल्स रिपोर्ट के आंकड़ें बताते हैं देश में 250cc से 800cc वाली बाइक्स की मांग तेजी से बढ़ी है. पिछले साल इस कैटेगरी में 12.7 लाख से ज्यादा बाइक्स बिकीं, जो पांच साल पहले के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है.

इंजन और नए प्रदूषण नियमों की तैयारी

आने वाली बाइक्स को लेकर कंपनी अभी खुलकर नहीं बोल रही है, लेकिन 250cc को लेकर काफी चर्चा है. इसके इंजन और बाकी डिटेल्स बातें अभी सामने नहीं आई हैं. हालांकि, हाइब्रिड सिस्टम की वजह से माइलेज 50 kmpl से ज्यादा रहने और नए BS7 प्रदूषण नियमों को पूरा करने की उम्मीद है. इंजन कौन बनाएगा या सिस्टम कैसा होगा, इस पर कंपनी ने अभी कुछ नहीं कहा है, पर पहले CFMoto का नाम सामने आया था.

चेन्नई और आंध्र प्रदेश में फैक्ट्री का विस्तार

बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रॉयल एनफील्ड अपनी फैक्ट्रियों की पावर भी बढ़ा रही है. कंपनी की मुख्य चेन्नई फैक्ट्री में अभी हर साल करीब 15 लाख बाइक्स बनती हैं, जिसे 958 करोड़ रुपये लगाकर 20 लाख सालाना करने की तैयारी है. इसके अलावा, आंध्र प्रदेश में 230 मिलियन डॉलर के निवेश से एक बड़ी नई फैक्ट्री बन रही है. साल 2032 तक पूरी तरह शुरू होने पर वहां हर साल करीब 9 लाख बाइक्स बन सकेंगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY