शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दो शादियों का राज छिपाया, तीसरी बार फिर बनी दुल्हन… और लगा गई 16 लाख का चूना, कानपुर का गजब मामला​ | Mutual Fund में SIP और SWP के बीच क्या है असली अंतर? समझें दोनों का पूरा गणित​ | Peru Earthquake News: पेरू में 6.9 तीव्रता का आया भूकंप! दहशत में घरों के बाहर निकले लोग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

9 महीने के हाई पर शेयर बाजार, इन 6 वजहों से निवेशकों ने 2 दिन में कमाए 7.70 लाख करोड़​

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली. आंकड़ों को देखें तो दो दिनों में सेंसेक्स में 1888 अंकों की तेजी देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर निफ्टी में करीब 573 अंकों का इजाफा देखने को मिला है. जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों को 7.70 लाख करोड़ रुपए की कमाई कर […]

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली. आंकड़ों को देखें तो दो दिनों में सेंसेक्स में 1888 अंकों की तेजी देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर निफ्टी में करीब 573 अंकों का इजाफा देखने को मिला है. जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों को 7.70 लाख करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है. खास बात तो ये है कि शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने दिन के लोअर लेवल से 1635 अंकों का उछाल देखा है. जिसकी वजह से सेंसेक्स करीब 9 महीने के हाई पर दिखाई दिया.

जानकारों की मानें जिस तरह से विदेशी निवेशकों का निवेश बढ़ रहा है. उससे शेयर बाजार को लगातार बूस्ट मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर रुपए में लगातार तेजी की वजह से भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. साथ की दुनिया में एआई का बबल फटता हुआ दिखाई दे रहा है. जिसका फायदा भारत के बाजार को मिल रहा है. बॉन्ड यील्ड में भी कमी देखने को मिली है. जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी को बूस्ट मिलता हुआ दिखाई दिया. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिले हैं.

शेयर बाजार में उछाल

शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 897.96 अंकों की तेजी के साथ 83,919.71 अंकों पर बंद हुआ. वैसे शुरुआती आधे घंटे में सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिली और 82,403.27 अंकों के साथ दिन के लोअर लेवल पर पहुंच गया था. वहां सेंसेक्स में फिर रिकवरी देखने को मिली और 1,634.69 अंकों की छलांग के साथ 84,037.96 अंकों के साथ 9 महीने के हाई पर पहुंच गया. खास बात तो ये है कि सेंसेक्स में लगातार दो दिनों में 1,887.9 अंकों का उछाल देखने को मिल चुका है. 18 नवंबर को सेंसेक्स 82,031.81 अंकों पर बंद हुआ था.

वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी में बढ़ोतरी देखने को मिली और 286.30 अंकों की तेजी के साथ 25,800.60 अंकों पर बंद हुआ. वैसे निफ्टी सुबह के सत्र में गिरावट के साथ 25,345.20 अंकों पर दिखाई दी थी. उसके बाद निफ्टी में 463.6 अंकों की तेजी देखने को मिली. वैसे बीते दो दिनों में निफ्टी में 572.65 अंकों की तेजी देखने को मिल चुकी है. आंकड़ों को देखें तो 18 नवंबर को निफ्टी 25,227.95 अंकों पर बंद हुआ था.

इन शेयरों में आई तेजी

कोटक महिंद्रा बैंक, HDFC बैंक, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में 23% की तेजी आई, जिससे सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली. वहीं, टाइटन, टाटा स्टील और NTPC के शेयरों में 12% की गिरावट आई, जो बेंचमार्क इंडेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयर रहे.

सेक्टरों की बात करें तो, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 3% से ज्यादा की उछाल आई, जबकि निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में लगभग 2% की तेजी रही. हालांकि, कुल बाजार का रुख नकारात्मक रहा. NSE पर 1,414 शेयरों में तेजी के मुकाबले 2,205 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 119 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

इन वजहों से आई शेयर बाजार में तेजी

  1. रुपया 7 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा: भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93 के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है. अप्रैल के बाद ऐसा पहली बार हुआ है. तेल की कीमतों में कमी और पूंजी के प्रवाह ने रुपए में सुधार की गति को तेज कर दिया है. बता दें कि इस साल की शुरुआत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट आई थी. बाजार बंद होने तक रुपए में 65 पैसे की तेजी देखने को मिली है और रुपया डॉलर के मुकाबले 92.67 के लेवल पर आ गया.
  2. AI का उत्साह फीका पड़ा: गुरुवार को एंथ्रोपिक के शेयरों ने बाजार में बहुप्रतीक्षित शुरुआत की. वॉल स्ट्रीट पर नैस्डैक में कारोबार के पहले दिन, ये शेयर अपने IPO मूल्य से लगभग 17% ऊपर, 97.17 डॉलर प्रति शेयर पर बंद हुए. इसके बावजूद, वॉल स्ट्रीट पर AI से जुड़े शेयरों में भारी गिरावट आई, जिससे नैस्डैक में कुल 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि AI को लेकर चिंताएं, नई लिस्टिंग से बने उत्साह पर भारी पड़ गईं. AI से जुड़े शेयरों में यह गिरावट व्यापक रही. दक्षिण कोरिया का कोस्पी और ताइवान वेटेड सूचकांक 67% तक गिर गए, जबकि जापान का निक्केई 5% से अधिक टूट गया. इससे भारतीय शेयर बाजार के लिए धारणा मजबूत हो सकती है, क्योंकि विश्लेषकों के अनुसार, भारतीय बाजार को ‘एंटीAI’ बाजार होने का फायदा मिल सकता है.
  3. FII की खरीदारी जारी: NSE के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में खरीदारी जारी रखी और 7,411 करोड़ रुपए से अधिक के शेयर खरीदे. वे लगातार 14 सत्रों से दलाल स्ट्रीट पर शुद्ध खरीदार बने हुए हैं. केवल नवंबर महीने में ही उनकी शुद्ध खरीदारी 1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है. इसने भारतीय बाजार को इस महीने दुनिया के सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रमुख शेयर बाजारों में से एक बनाने में मदद की है. नवंबर का महीना भारत में FII के निवेश के लिहाज से अब तक का सबसे मजबूत महीना बन गया है. सिर्फ एक महीने में, विदेशी निवेशकों ने सितंबर और अक्टूबर के दौरान हुए लगभग 70,000 करोड़ रुपए के कुल आउटफ्लो की भरपाई कर दी है. इससे 2026 के लिए उनकी नेट सेलिंग का आंकड़ा लगभग 3 लाख करोड़ रुपए से कम हो गया है.
  4. बैंक शेयरों में खरीदारी: बड़े प्राइवेट बैंकों में जोरदार खरीदारी से भी बाजार को ऊपर जाने में मदद मिल रही है. HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और ICICI बैंक के शेयरों में लगभग 2% की तेजी आई, जबकि एक्सिस बैंक के शेयरों में 1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. इसके चलते, निफ्टी बैंक 2% से ज्यादा उछलकर अपने नए 52हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंच गया और पहली बार 64,000 के स्तर को पार कर लिया.
  5. बॉन्ड यील्ड में नरमी: US बॉन्ड यील्ड में भी थोड़ी नरमी आई है, जिससे दलाल स्ट्रीट जैसे उभरते बाजारों के लिए सकारात्मक माहौल बना है. 30वर्षीय US ट्रेजरी नोट्स की यील्ड 5.48 से नीचे आ गई, जबकि 10वर्षीय बॉन्ड की यील्ड 5.1% से नीचे गिर गई. 2वर्षीय बॉन्ड की यील्ड, जो फेड द्वारा दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के साथसाथ चलती है, 4.8% से नीचे आ गई है.
  6. मजबूत फंडामेंटल्स: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि भले ही बाजार में प्रॉफिट बुकिंग हो रही है, लेकिन FII की खरीदारी लगातार बनी हुई है और इतनी आक्रामक है कि बाजार में तेजी लाने वालों का दबदबा कायम है. विश्लेषक का मानना ​​है कि बीचबीच में आने वाली गिरावट के बावजूद, भारी मात्रा में आ रहे FII निवेश और कंपनियों के शानदार नतीजों के दम पर बाजार मजबूत बना रहेगा.

दो दिनों में कमाए 7.70 लाख करोड़

खास बात तो ये है कि शेयर बाजार निवेशकों ने दो दिनों में मोटी कमाई कर डाली है. आंकड़ों को देखें तो 18 नवंबर को जब शेयर बाजार बंद हुआ था, तब बीएसई का मार्केट कैप 5,06,47,238.76 करोड़ रुपए था, जो शुक्रवार को बढ़कर 5,14,17,307.88 करोड़ रुपए हो गया. इसका मतलब है कि दो दिनों में बीएसई के मार्केट कैप में 7,70,069.12 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ. वहीं एक दिन पहले बीएसई का मार्केट कैप 5,11,97,479.08 करोड़ रुपए था. जिसमें आज 2,19,828.8 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY