शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
शादी की नई तस्वीरों में पति Anirudh Ravichander के गले लगने पर शरमाती दिखीं Kavya Maran, चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी तेज​ | कौन था मायावी राक्षस अकवान, जिसने रुस्तम को समंदर में फेंका? ईरान ने दिया चक्रवात को यही नाम​ | दिल दुरुस्त, ब्लड शुगर कंट्रोल…सर्दियों का फल सिंघाड़ा सेहत के लिए कितना फायदेमंद?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जापान में पीएम ताकाइची के खिलाफ सड़कों पर जनसैलाब​

जापान। जापान में प्रधानमंत्री साने ताकाइची की सरकार के खिलाफ विरोध तेज होता नजर आ रहा है। राजधानी टोक्यो समेत कई जगहों पर हजारों लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के फैसलों और नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, शांति और सरकार की जवाबदेही को लेकर आवाज बुलंद की है। प्रदर्शन […]

जापान। जापान में प्रधानमंत्री साने ताकाइची की सरकार के खिलाफ विरोध तेज होता नजर आ रहा है। राजधानी टोक्यो समेत कई जगहों पर हजारों लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के फैसलों और नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, शांति और सरकार की जवाबदेही को लेकर आवाज बुलंद की है।

प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा प्रधानमंत्री ताकाइची की जापान के शांतिवादी संविधान में संशोधन करने और सैन्य ताकत बढ़ाने की योजनाएं हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदर्शन में करीब 13 हजार लोग शामिल हुए और उन्होंने संविधान की रक्षा, युद्ध की तैयारियां रोकने तथा परमाणु हथियारों से जुड़ी नीति में बदलाव का विरोध किया।

संविधान और सैन्य विस्तार को लेकर नाराजगी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जापान का संविधान देश को युद्ध से दूर रखने की नीति पर आधारित है। खास तौर पर संविधान के अनुच्छेद 9 में युद्ध को त्यागने और अंतरराष्ट्रीय विवादों में बल प्रयोग न करने की बात कही गई है। लोगों को आशंका है कि सरकार के प्रस्तावित बदलाव जापान की दशकों पुरानी शांतिवादी नीति को कमजोर कर सकते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने ‘संविधान की रक्षा करो’, ‘युद्ध की तैयारियां बंद करो’ और ‘तीन गैरपरमाणु सिद्धांतों में कोई अपवाद नहीं’ जैसे नारे लगाए। विरोध के जरिए सरकार से सैन्य विस्तार की योजनाओं पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY