शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
शादी की नई तस्वीरों में पति Anirudh Ravichander के गले लगने पर शरमाती दिखीं Kavya Maran, चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी तेज​ | कौन था मायावी राक्षस अकवान, जिसने रुस्तम को समंदर में फेंका? ईरान ने दिया चक्रवात को यही नाम​ | दिल दुरुस्त, ब्लड शुगर कंट्रोल…सर्दियों का फल सिंघाड़ा सेहत के लिए कितना फायदेमंद?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पेट ओनर नहीं, पेट पैरेंट्स: बच्चों की तरह पाल रहे हैं पालतू जानवर​

बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली 28 साल की रितिका ने पिछले महीने अपने गोल्डन रिट्रीवर ब्रूनो का दूसरा जन्मदिन मनाया. इसके लिए उन्होंने पेट फ्रेंडली कैफे बुक किया, डॉगफ्रेंडली केक मंगाया और दोस्तों को भी बुलाया. रितिका कहती हैं कि घर से दूर अकेले रहते हुए ब्रूनो उनके लिए किसी बच्चे […]

बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली 28 साल की रितिका ने पिछले महीने अपने गोल्डन रिट्रीवर ब्रूनो का दूसरा जन्मदिन मनाया. इसके लिए उन्होंने पेट फ्रेंडली कैफे बुक किया, डॉगफ्रेंडली केक मंगाया और दोस्तों को भी बुलाया. रितिका कहती हैं कि घर से दूर अकेले रहते हुए ब्रूनो उनके लिए किसी बच्चे से कम नहीं है.

गुड़गांव में रहने वाले अंशुमन और उनकी पत्नी देवान्विता घोष के लिए भी उनकी फीमेल डॉग डॉबी फैमिली मेंबर है. दिवाली पर पटाखों के शोर से उसे बचाने के लिए दोनों अपने बेटे और डॉग के साथ या तो पहाड़ों पर चले जाते हैं या दिल्ली के किसी पेटफ्रेंडली होटल में ठहरते हैं. ये दो उदाहरण अकेले नहीं, शहरों में अब युवा खुद को पेट ओनर नहीं, पेट पैरेंट्स कहते हैं.

पेट्स के लिए बदलती लाइफ स्टाइल

पेटफ्रेंडली कैफे और होटल, डेकेयर, क्रेच, ग्रूमिंग स्पा और स्पेशल डाइट जैसी सर्विसेज इस चेंज के सुबूत हैं. कई फैमिली पेट्स का बर्थडे मनाती हैं, उनके लिए केक, कपड़े और खिलौने खरीदते हैं. वर्किंग कपल्स ऑफिस के समय उन्हें डेकेयर में छोड़ते हैं और ट्रेवल में पेटफ्रेंडली होटल चुनते हैं.

देवान्विता के घर में हमेशा से पेट्स रहे हैं, इसलिए डॉबी को परिवार में शामिल करना उनके लिए नेचुरल था. सात साल की गोल्डन रिट्रीवर के लिए वो कहती हैं, ‘मेरा एक दो पैरों वाला बच्चा है और एक चार पैरों वाला. मैं डॉबी को भी अपने बच्चे की तरह ही मानती हूं. हमें समझना होता है उसे क्या चाहिए, वो कब तकलीफ में है, कब खुश नहीं है. हम उसके बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते.’

देखभाल के लिए तय है पूरा रूटीन

देवान्विता मानती हैं कि पेट रखने के बाद उसकी देखभाल की जिम्मेदारी खुद उठानी चाहिए, उसे पूरी तरह आउटसोर्स नहीं करना चाहिए. वो डॉबी को दिन में तीन बार 20 से 30 मिनट की वॉक पर ले जाती हैं.

डॉबी की डाइट भी उसकी ब्रीड और नीड दोनों को ध्यान में रखकर तय की जाती है. देवान्विता उसे बाजार का डॉग फूड नहीं देतीं. उसे प्रोटीन और लिमिटेड ग्रेन्स वाली डाइट और फल और सब्जियां भी दिए जाते हैं.

हर महीने आता है 10 हजार का खर्च

सर्दियों में हड्डियों की परेशानी के लिए महीने में दो बार कैल्शियम के इंजेक्शन देने पड़ते हैं. दांतों, कानों और नाखूनों की सफाई भी जरूरी है. सर्दियों में घर पर ड्राई ग्रूमिंग होती है, जबकि गर्मियों में ग्रूमिंग सर्विस बुलाई जाती है. महीने में एक बार डॉबी का स्पा भी होता है. देवान्विता और अंशुमन कहते हैं, जैसे हम खुद को पैंपर करते हैं, उसे भी पूरा हक है कि उसका उतना ही ख्याल रखा जाए.

इस देखभाल पर खर्च भी कम नहीं है. डॉबी के पेरेंट्स ने कभी पूरा हिसाब नहीं लगाया, लेकिन उनके अनुमान से दवाइयों, ग्रूमिंग और दूसरी जरूरतों पर हर महीने करीब 10 हजार रुपये खर्च होते हैं.

पेट्स से जुड़ी है इमोशनल नीड्स

मेट्रो सिटीज में पेट्स के लिए आए इस बदलाव के पीछे लोगों की इमोशनल नीड्स भी हैं. पढ़ाई और नौकरी के लिए घर से दूर रहने वाले युवाओं को पेट्स कंपनी और अपनापन देते हैं. छोटे परिवारों और अकेले रहने की बढ़ती स्थितियों में डॉग या पेट्स का होना घर के डेली रूटीन का हिस्सा बन जाता है. कुछ युवा शादी या बच्चे की योजना से पहले पेट पालने का फैसला करते हैं. हर फैमिली के रीजन अलग हैं, लेकिन पेट पैरेंट बनने का फैसला सिर्फ पसंद का नहीं, लंबे समय के कमिटमेंट का भी है.

प्यार के साथ बढ़ रहा पेट केयर बाजार

पालतू जानवरों के लिए बढ़ते लगाव ने भारत में पेट केयर का बाजार भी बढ़ाया है. हेल्थकेयर, ग्रूमिंग, डेकेयर, बोर्डिंग और पेटफ्रेंडली ट्रैवल जैसी सर्विसेज भी एक्सपैंड हो रही हैं. मार्केट रिसर्च और मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म Wazir Advisors की 2025 की रिपोर्ट के हिसाब से भारत का पेट केयर मार्केट करीब 10,300 करोड़ रुपये का था. इसके 2030 तक 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक पहुंचने का अनुमान है. रिपोर्ट में इस बाजार के लिए करीब 20 प्रतिशत सालाना ग्रोथ का अनुमान दिया गया है.

पेट केयर कैटेगरी में सालाना खर्च

फ्लिपकार्ट के आंकड़े बताते हैं कि पेट केयर कैटेगरी में सालाना 50 प्रतिशत से ज्यादा ग्रोथ दर्ज की गई. इस कैटेगरी के 80 प्रतिशत से ज्यादा खरीदार जेनजी और मिलेनियल्स हैं. रेडसीर के 2024 के सर्वे में शामिल मेट्रो और टियर1 शहरों के पेट पैरेंट्स का सालाना औसत खर्च करीब 50 हजार रुपये पाया गया.

लेकिन पेट पैरेंटिंग सिर्फ प्यार जताने का नाम नहीं है. इसमें टाइम, पेशेंस, रेगुलर केयर और खर्च की जिम्मेदारी के साथ फाइनेंशियल तैयारी भी शामिल है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY