शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
चेतन शर्मा की हैट्रिक का वो तीसरा शिकार, 39 साल बाद न्यूजीलैंड के दिग्गज ने खोला चौंकाने वाला राज!​ | Akash Deep की New Zealand के खिलाफ दमदार वापसी, Gautam Gambhir के समर्थन को सराहा​ | योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, गोरखपुर से सीधे पैतृक गांव जाएंगे CM, कल होगा अंतिम संस्कार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Akash Deep की New Zealand के खिलाफ दमदार वापसी, Gautam Gambhir के समर्थन को सराहा​

 आकाश दीप जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर आफ एक्सीलेंस में चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे थे, तब मुख्य कोच गौतम गंभीर नियमित रूप से उनका हालचाल पूछते थे और इस तेज गेंदबाज ने कहा कि करियर के उस चुनौतीपूर्ण दौर में उन्हें जो समर्थन मिला वह उनके लिए बहुत मायने रखता […]

 आकाश दीप जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर आफ एक्सीलेंस में चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे थे, तब मुख्य कोच गौतम गंभीर नियमित रूप से उनका हालचाल पूछते थे और इस तेज गेंदबाज ने कहा कि करियर के उस चुनौतीपूर्ण दौर में उन्हें जो समर्थन मिला वह उनके लिए बहुत मायने रखता है। आकाश पीठ में दर्द के कारण अगस्त 2025 से शीर्ष स्तरीय क्रिकेट से बाहर थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वापसी की और 53 रन देकर तीन विकेट लिए। भारत इससे न्यूजीलैंड को 368 रन पर आउट करने में सफल रहा। 

आकाश ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘उस समय जीजी सर मुझसे लगातार संपर्क में रहते थे और अपडेट लेते रहते थे। वह पूछते थे कि कैसा चल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उस समय मैंने अपनी गेंदबाजी पर और उन क्षेत्रों पर काम किया जिनमें मैं सुधार कर सकता था। मैं दमदार वापसी करना चाह रहा था। मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं डेढ़ साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा हूं।’’ आकाश में भारत ए की तरफ से खेल कर अपनी वापसी को सुगम बनाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भारत ए की तरफ से जिस तरह की गेंदबाजी की उससे मैं काफी खुश था।’’ 

आकाश ने तीन विकेट लेकर अपनी वापसी को सार्थक बनाया, जिसमें शतक जड़ने ग्लेन फिलिप्स का विकेट भी शामिल था जिन्हें उन्होंने अंदर की तरफ आती गेंद पर चकमा देकर बोल्ड किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई जादुई गेंद नहीं थी। मैं एक खास क्षेत्र में गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा था। उस गेंद पर मैंने ज्यादा जोर लगाया और मनचाहा परिणाम हासिल किया।’’ आकाश ने पिच की बदलती प्रकृति और गेंद की स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा कि नई गेंद ने भारतीय गेंदबाजों को एक नई चुनौती दी क्योंकि पहले दिन के आखिरी दो सत्र में उन्हें पुरानी गेंद से गेंदबाजी करनी पड़ी थी। 

उन्होंने कहा, ‘‘पहले दिन के आखिरी दो सत्र में गेंद पुरानी हो गई थी। आज नई गेंद से हम ज्यादा बेहतर महसूस कर रहे थे।’’ इस तेज गेंदबाज का मानना ​​था कि रन प्रवाह पर अंकुश लगाना और अपनी रणनीति पर कायम रहना महत्वपूर्ण था। विशेषकर ऐसी पिच पर जो बल्लेबाजी के लिए तेजी से अनुकूल होती जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘पहला विकल्प है रन रोकना और फिर अपनी रणनीति के अनुसार गेंदबाजी करना। 

इसके लिए पर्याप्त धैर्य रखना भी महत्वपूर्ण है।’’ भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 159 रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। आकाश ने कहा, ‘‘हमने तेजी से रन बनाए और यह सकारात्मक संकेत है। विरोधी टीम चाहे जो भी हो, अगर बल्लेबाज इस तरह का आक्रामक रवैया अपनाते हैं तो गेंदबाज बैकफुट पर चले जाते हैं।’’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY