शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ब्लड या ऑर्गन ही नहीं, अब मल भी डोनेट कर रहे हैं लोग… समझिए इससे क्या होता है​ | Angad Rai Property Seized: गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय पर बड़ी कार्रवाई, पत्नी के नाम की 7 करोड़ की संपत्ति जब्त​ | Honda Rebel 500 Vs Rebel 300: कीमत, इंजन और फीचर्स में कौन है आगे? जानें आपके लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Angad Rai Property Seized: गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय पर बड़ी कार्रवाई, पत्नी के नाम की 7 करोड़ की संपत्ति जब्त​

:रिपोर्टप्रदीप दुबे, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के IS191 गैंग के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गैंग के सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की करीब 7 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार, ये संपत्तियां संगठित अपराध […]

:रिपोर्टप्रदीप दुबे, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के IS191 गैंग के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गैंग के सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की करीब 7 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार, ये संपत्तियां संगठित अपराध से अर्जित धन से अंगद राय ने अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर खरीदी थीं। जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

पत्नी के नाम पर खरीदी गई थी संपत्ति

पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के गिरधरिया और हैदरिया मौजे में स्थित संपत्तियों को कुर्क किया है। पुलिस के अनुसार, अंगद राय ने कथित तौर पर अपराध से कमाई गई रकम से ये संपत्तियां खरीदी थीं और उन्हें अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर दर्ज कराया था। कुर्क की गई संपत्तियों में जमीन खरीदकर हासिल की गई भूमि के साथ दान के माध्यम से पत्नी के नाम कराई गई जमीन भी शामिल है। जिलाधिकारी के कुर्की आदेश के बाद प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई पूरी की।

ये भी पढ़ें:

अंगद राय पर दर्ज हैं 25 आपराधिक मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, अंगद राय उर्फ झूलन का नाम जिले के कई चर्चित आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 25 आपराधिक मुकदमे और एनसीआर दर्ज हैं।

मुख्तार के गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई

गाजीपुर पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई को मुख्तार अंसारी के IS191 गैंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY