शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Angad Rai Property Seized: गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय पर बड़ी कार्रवाई, पत्नी के नाम की 7 करोड़ की संपत्ति जब्त​ | Honda Rebel 500 Vs Rebel 300: कीमत, इंजन और फीचर्स में कौन है आगे? जानें आपके लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट​ | UP CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पैतृक गांव पंचुर में ली अंतिम सांस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पैतृक गांव पंचुर में ली अंतिम सांस​

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने  के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जब […]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने  के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जब मां के निधन की सूचना मिली, उस समय वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे।

 

UP Breaking News: CM Yogi Adityanath की माता का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस#YogiAdityanath #YogiAdityanathMother #SavitriDevi #YogiMotherDeath #UttarPradeshNews pic.twitter.com/dFT8Sav9yr

— Bansal News Official November 20, 2026

बताया जा रहा है कि, गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण किया जा रहा था। मां के निधन की खबर मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपना निर्धारित कार्यक्रम जारी रखा।

पैतृक गांव पंचुर में हुआ निधन

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचुर में बने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार के हवाले से सामने आई है। 

2020 में पिता का भी हुआ था निधन

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। उन्होंने 89 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली थी। उस समय देश में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लागू था। प्रतिबंधों के कारण योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY