शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
T Raja Singh Controversy: मुस्लिम आबादी को लेकर PM मोदी से दो बच्चों की नीति लागू करने की मांग! BJP MLA T. राजा की हिंदुओं से लाइसेंसी हथियार रखने की अपील​ | BJP का मिशन 2027: महिला वोट बैंक पर नजर, 8 राज्यों से बुलाई गईं 403 विस्तारक, UP की सभी सीटों पर करेंगी संवाद​ | Bijnor Kartik Purnima Mela: बिजनौर में विदुर कुटी के पास कार्तिक पूर्णिमा मेले का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने गंगा तट पर की पूजा-अर्चना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट?​

सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी के भाव में करीब ₹10,000 प्रति किलो तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोना भी करीब ₹5,000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. वायदा बाजार यानी MCX पर चांदी का भाव फिसलकर 1,48,289 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, वहीं […]

सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी के भाव में करीब ₹10,000 प्रति किलो तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोना भी करीब ₹5,000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. वायदा बाजार यानी MCX पर चांदी का भाव फिसलकर 1,48,289 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, वहीं MCX पर सोना 1,22,525 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

गिरावट के पीछे का कारण

कीमतों में आई इस तेज गिरावट के पीछे मुख्य रूप से वैश्विक संकेतों का दबाव माना जा रहा है. दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया है. बाजार को यह चिंता सता रही है कि दिसंबर, जनवरी और मार्च में ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी सोनेचांदी की कीमतों पर भारी पड़ रही है और दोनों कीमती धातुओं को नीचे खींच रही है.

आपके शहर की कीमत

शहर 24कैरेट सोना 22कैरेट सोना 18कैरेट सोना
दिल्ली ₹1,30,830 ₹1,19,940 ₹98,160
मुंबई ₹1,30,680 ₹1,19,790 ₹98,010
कोलकाता ₹1,30,680 ₹1,19,790 ₹98,010
चेन्नई ₹1,30,680 ₹1,19,790 ₹98,010
अहमदाबाद ₹1,30,730 ₹1,19,840 ₹98,060
भोपाल ₹1,30,730 ₹1,19,840 ₹98,060
जयपुर ₹1,30,830 ₹1,19,940 ₹98,160

सोने में पैसा लगाने वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

बाजार का इतिहास गवाह है कि भारी गिरावट झेलने के बाद भी सोने ने कई मौकों पर शानदार वापसी की है. हालांकि, अतीत के रिकॉर्ड के आधार पर यह मान लेना कि इस बार भी दाम तुरंत उछल जाएंगे, ठीक नहीं होगा. खरीदारों को केवल भाव देखने के बजाय यह तय करना चाहिए कि वे कितने समय के लिए पैसा लगा रहे हैं और उनके पोर्टफोलियो में गोल्ड का हिस्सा कितना है. अगर आप हालिया मंदी को देखकर खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो भविष्य में भी दामों में होने वाली हलचल को सहने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें. केवल इस भरोसे पर पैसा लगाना समझदारी नहीं है कि कीमतें अब एकतरफा भागेंगी.

सोने के भावों में नरमी का दौर कोई नई बात नहीं है, मगर साल 2026 में दर्ज की गई 25 प्रतिशत की टूटन आम रुझान के मुकाबले कहीं ज्यादा गहरी है. पिछले ट्रेंड्स भले ही सुधार की उम्मीद जगाते हों, लेकिन बाजार में किसी भी तरह की रिकवरी की पक्की गारंटी नहीं होती.

नोट: सोने और चांदी की ये कीमतें केवल अनुमानित हैं और अलगअलग ज्वैलर्स के यहां इनमें थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है. खरीदारी करते समय बिल में मेकिंग चार्ज और लागू जीएसटी अलग से जोड़ा जा सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY