: रिपोर्ट : शक्ति सिसोदिया, उत्तर प्रदेश के हापुड़ में CJP नेता सौरभ दास ने सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत जानने के लिए अचानक निरीक्षण किया। ‘स्कूल ठीक करो अभियान’ के तहत वे बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे स्कूलों में पहुंचे और विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की। बताया जा रहा है कि उनके इस दौरे की भनक स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग को भी नहीं लगी।

बच्चों के बीच बैठकर जाना स्कूलों का हाल
निरीक्षण के दौरान सौरभ दास ने अलगअलग सरकारी स्कूलों का दौरा किया। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से किताबों की उपलब्धता, मिडडे मील, बैठने की व्यवस्था और शिक्षकों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल किए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत कर यह समझने की कोशिश की कि स्कूलों में पढ़ाई का माहौल कैसा है और उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें :
बीएसए कार्यालय में ज्ञापन देने की तैयारी
स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद सौरभ दास की ओर से सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर बीएसए कार्यालय में ज्ञापन सौंपने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस औचक दौरे के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। ‘स्कूल ठीक करो अभियान’ के तहत किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की वास्तविक स्थिति सामने लाना बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :