रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Men’s Health Awareness: हिचके नहीं, खुलकर बताएं…पुरुषों की पांच हेल्थ प्रॉब्लम जो हो सकती हैं गंभीर​ | लेबर कोड लागू होने के एक साल बाद मजदूरों को कितना फायदा? क्या- क्या मिली सुविधाएं​ | मथुरा में जीजा ने 2 सालों पर लुटाया प्यार… घुड़चढ़ी में दोनों को पहनाई एक-एक करोड़ रुपये के नोटों की माला, तस्वीरें वायरल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Odisha Cyclone Alert: ओडिशा में चक्रवात अकवान का अलर्ट! स्कूल-कॉलेज बंद, 45 ट्रेन कैंसल, 3 लाख लोगों का रेस्क्यू​

Odisha Cyclone Alert: में  ” को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तूफान के खतरे को देखते हुए अब तक करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।  की गंभीर स्थिति को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में बचाव और राहत कार्यों के लिए 423 टीमें तैनात की गई हैं। आशंका जताई […]

Odisha Cyclone Alert: में  ” को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तूफान के खतरे को देखते हुए अब तक करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। 

की गंभीर स्थिति को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में बचाव और राहत कार्यों के लिए 423 टीमें तैनात की गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि चक्रवात शुक्रवार, 20 नवंबर को दोपहर में ओडिशा के गंजाम जिले में गोपालपुर के पास समुद्र तट से टकरा सकता है।

 

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तेज हुई तैयारियां 

पूर्वी तट की ओर तेजी से बढ़ रहे भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश के प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा चक्रवात आश्रय स्थलों को तैयार रखने के साथ आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को भी तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

145 स्थायी और 1,250 अस्थायी शेल्टर तैयार

चक्रवात से निपटने के लिए ओडिशा के अलगअलग जिलों में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पारादीप पोर्ट अथॉरिटी की ओर से तूफान की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान 54 मछुआरों को लेकर जा रही 6 मछली पकड़ने वाली नौकाओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

वहीं, बालासोर के जिला मजिस्ट्रेट सूर्यवंशी मयूर विकास ने बताया कि ‘जिले में 145 स्थायी चक्रवात आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं, जबकि 1,250 अस्थायी शेल्टर भी बनाए गए हैं। अलगअलग विभागों की विशेष टीमें गठित की गई हैं और ब्लॉक स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तूफान का ज्यादा असर होने की स्थिति में हालात संभालने के लिए सभी विभागों को तैयार रखा गया है। ‘

बालासोर में स्कूलकॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

चक्रवात की गंभीरता को देखते हुए बालासोर में शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। एहतियात के तौर पर जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी केंद्र और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि, ‘तूफान से होने वाले संभावित नुकसान को कम करने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम पहले ही पूरे किए जा रहे हैं।’

ODRAF, NDRF और SDRF की टीमें तैनात

चक्रवात के खतरे को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों के लिए सुरक्षा एजेंसियों को मैदान में उतारा गया है। बालासोर जिले में अग्निशमन विभाग, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।

प्रशासन के मुताबिक, जिले में ODRAF की एक टीम, NDRF की एक टीम और अग्निशमन विभाग की 12 टीमें राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार हैं।

चक्रवात के चलते 45 ट्रेनें रद्द, 28 का बदला समय

चक्रवात अकवान का असर रेल यातायात पर भी पड़ने लगा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने तीन दिनों के लिए करीब 45 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा लगभग 28 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक राउत के अनुसार, ट्रेनों को रद्द करने और उनके समय में बदलाव का फैसला गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी जरूर जांच लें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY