शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
लखनऊ स्टाइल शाही चिकन हांडी…सर्द शाम के लिए है बेस्ट, शेफ रणवीर बरार की रेसिपी​ | सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को फोन कर मांगी माफी, एक्ट्रेस के जवाब ने जीत लिया भाईजान का दिल​ | डार्क वेब पर ‘अग्निवीर’ का डेटा बेचने की कोशिश में 14 साल का किशोर धराया: दिल्ली में जांच एजेंसियों ने की पूछताछ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Naseem Durrani Encounter: मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर! समीर हत्याकांड में था आरोपी​

Naseem Durrani Encounter: के से बड़ी खबर सामने आई है। के सोनिया विहार में हुए समीर हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर नसीम दुर्रानी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। नोएडा STF और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि नसीम दुर्रानी पर कई संगीन आपराधिक मामलों का आरोप […]

Naseem Durrani Encounter: के से बड़ी खबर सामने आई है। के सोनिया विहार में हुए समीर हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर नसीम दुर्रानी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। नोएडा STF और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया।

बताया जा रहा है कि नसीम दुर्रानी पर कई संगीन आपराधिक मामलों का आरोप था। इस आरोपी पर 50 हजार का इनाम भी था।

कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर में कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर गैंगस्टर नसीम दुर्रानी का एनकाउंटर हुआ। इस दौरान पुलिस और बदमाश के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद नसीम दुर्रानी मारा गया।

समीर हत्याकांड में था आरोपी

नसीम दुर्रानी पर 16 नवंबर को समीर की हत्या करने का आरोप था। बताया जा रहा है कि समीर पर 15 से 20 गोलियां बरसाई गई थीं। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

बता दें कि, नसीम के खिलाफ हत्या, लूट और हत्या के प्रयास जैसे लगभग 25 गंभीर मुकदमे दर्ज थे।

छोटा शकील और छोटा राजन से भी जुड़ा नाम

गैंगस्टर नसीम दुर्रानी का नाम अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ता रहा है। उसका संबंध छोटा शकील और छोटा राजन जैसे अपराधियों से भी बताया जा रहा है। इसके अलावा उस पर तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप था।

नोएडा STF और दिल्ली पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन

नसीम दुर्रानी को पकड़ने के लिए नोएडा STF और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY