शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
टाटा संस के भविष्य पर मंथन! बोर्ड मीटिंग में नोएल रखेंगे अल्टरनेटिव प्लान​ | बेंगलुरु में 7 हत्याओं का मामला: 3 करोड़ की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था इंदुशेखर, इसलिए पत्नी समेत ससुरालियों को मार डाला​ | Cyclone Akvan: ओडिशा में 3 लाख लोगों का रेस्क्यू; बंगाल-झारखंड से बिहार तक अलर्ट; जानें 20 राज्यों का मौसम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बेंगलुरु में 7 हत्याओं का मामला: 3 करोड़ की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था इंदुशेखर, इसलिए पत्नी समेत ससुरालियों को मार डाला​

Karnataka News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या मामले में अब नया खुलासा हुआ है. पत्नी समेत ससुरालिओ की हत्या करने वाले इंदुशेखर ने इस खौफनाक हत्याकांड को सिर्फ इसलिए अंजाम नहीं दिया क्योंकि वो उन्हें पसंद नहीं करता था. बल्कि, इसलिए उनकी हत्या की क्योंकि उसकी नजर […]

Karnataka News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या मामले में अब नया खुलासा हुआ है. पत्नी समेत ससुरालिओ की हत्या करने वाले इंदुशेखर ने इस खौफनाक हत्याकांड को सिर्फ इसलिए अंजाम नहीं दिया क्योंकि वो उन्हें पसंद नहीं करता था. बल्कि, इसलिए उनकी हत्या की क्योंकि उसकी नजर 3 करोड़ की प्रॉपर्टी पर थी. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इंदुशेखर ने वारदात के बाद मृतकों के फिंगरप्रिंट लेने की कोशिश की थी और इस खूनी साजिश में उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने भी सबूत मिटाने में उसका साथ दिया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी इंदुशेखर की नजर श्रीरामपुर स्थित 1,200 वर्ग फुट की उस संपत्ति पर थी, जो उसकी पत्नी सुनीता एम.जे. के परिवार की थी. बताया जाता है कि पत्नी का परिवार यह संपत्ति इंदुशेखर के नाम ट्रांसफर करने को तैयार नहीं था और उनका इरादा सास रूपावती की संपत्ति उनके बेटों के नाम करने का था. इसी बात को लेकर परिवार में मतभेद चल रहे थे.

मृतकों के फिंगरप्रिंट लेने का प्रयास: जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि हत्याओं को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतकों के फिंगरप्रिंट लेने की कोशिश की थी, ताकि संपत्ति पर कब्जा किया जा सके. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था और ससुराल वाले उसके मामलों में दखल देते थे.

मांसाहारी भोजन के बहाने घर बुलाकर नशीली गोलियां देता था आरोपी

पुलिस के अनुसार, इंदुशेखर ने 16 अक्टूबर को सबसे पहले अपनी पत्नी सुनीता और सास रूपावती की हत्या कर इस खूनी खेल की शुरुआत की. इसके बाद अक्टूबर के आखिरी दो हफ्तों में उसने बारीबारी से पत्नी के परिवार के अन्य सदस्यों को मांसाहारी भोजन के बहाने अपने घर बुलाया. वह उनके पेय पदार्थ में नशीली गोलियां मिलाकर पिला देता था और बेहोश होने के बाद उनकी हत्या कर देता था.

आरोपी ने अपनी पत्नी के बड़े भाई शिवकुमार , उसकी पत्नी दिव्या और सात वर्षीय बेटे पुनीत की हत्या कर दी. इसके बाद 31 अक्टूबर को यह खुलासा हुआ कि उसने अपने एक अन्य साले शंकर और उसकी पत्नी नलिनी को भी मौत के घाट उतार दिया था.

नाबालिग बेटी ने भी दिया पिता का साथ, सबूत मिटाने में की मदद

पुलिस को संदेह है कि इंदुशेखर ने काफी पहले ही अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को संपत्ति का लालच देकर इस हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के लिए राजी कर लिया था. जांच में सामने आया है कि नाबालिग बेटी ने हत्या स्थल के आसपास के इलाके की सफाई करने और सबूत मिटाने में अपने पिता की मदद की. फिलहाल, पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY