UGC NET December 2026: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षाएं 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए कुल छह दिन निर्धारित किए गए हैं। इनमें 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर शामिल हैं।
परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कैंडिडेट अब अपने विषय की परीक्षा तारीख और शिफ्ट की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
जानिए प्रमुख विषयों की परीक्षा कब होगी
एनटीए ने विषयों के अनुसार अलगअलग तारीखें निर्धारित की हैं। इतिहास और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा 14 दिसंबर को होगी। वहीं, शिक्षा, मनोविज्ञान और प्रबंधन जैसे विषयों की परीक्षा 15 दिसंबर को निर्धारित है।
राजनीति विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा 16 दिसंबर को आयोजित होगी। अंग्रेजी की परीक्षा 17 दिसंबर और हिंदी तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार की परीक्षा 18 दिसंबर को होगी।
अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और पर्यावरण विज्ञान सहित कई विषयों की परीक्षा 21 दिसंबर को निर्धारित की गई है।
एग्जाम सेंटर्स की जानकारी 21 दिन पहले
कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र आवंटित होने वाले शहर की जानकारी परीक्षा से 21 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए एनटीए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी इंटिमेशन स्लिप संबंधी सूचना जारी करेगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे देखें शेड्यूल
कैंडिडेट्स सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद UGCNET December 2026 Subjectwise Schedule से संबंधित नोटिस खोलें। नोटिस के साथ उपलब्ध PDF में अपने विषय का नाम, विषय कोड, परीक्षा की तारीख और निर्धारित पाली की जानकारी देख सकते हैं।
परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए एनटीए की हेल्पलाइन 01140759000 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा अभ्यर्थी ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
प्रमुख विषयों का परीक्षा कार्यक्रम
परीक्षा की तारीख पहली पाली दूसरी पाली
14 दिसंबर इतिहास कंप्यूटर साइंस
15 दिसंबर शिक्षा, लोक प्रशासन मनोविज्ञान, प्रबंधन
16 दिसंबर राजनीति विज्ञान वाणिज्य
17 दिसंबर अंग्रेजी भूगोल
18 दिसंबर हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार, कानून
21 दिसंबर अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान समाजशास्त्र, योग