गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा: मुंहबोले मामा ने नाबालिग बच्ची को जंगल में ले जाकर किया रेप, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार​ | Bangladesh Violence: हिंसा, बम धमाके और लॉकडाउन से दहला बांग्लादेश, शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच बिगड़े हालात​ | अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत मामले में 6 नामजद समेत 50 पर FIR; राजभर बोले- बुलडोजर सबसे नहीं संभलता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

रॉकेट बने ऑटो कंपनियों के शेयर, इन स्टॉक्स में आई 7% तक की तेजी, ये रही सबसे बड़ी वजह​

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को ऑटोमोबाइल कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है. टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयर 7 फीसदी तक चढ़ गए हैं. निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 4 प्रतिशत तक की तेजी है. ऑटो शेयरों में इस तेजी की वजह से कच्चे माल की […]

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को ऑटोमोबाइल कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है. टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयर 7 फीसदी तक चढ़ गए हैं. निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 4 प्रतिशत तक की तेजी है. ऑटो शेयरों में इस तेजी की वजह से कच्चे माल की घटती कीमतों को माना जा रहा है. एल्यूमिनियम, कॉपर समेत जरूरी मेटल्स की दाम गिर गए हैं. यह 7 महीने की सबसे निचने स्तर पर पहुंच गए हैं. मेटल्स की दाम कम होने से कंपनियों की इनपुट कॉस्ट में कमी आती है.

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का शेयर BSE पर 6.5% से ज्यादा चढ़कर 13,487 रुपए पर पहुंच गया. वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर में 4% की तेजी आई. महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 5% बढ़कर 3,508 रुपए पर पहुंच गया. हुंडई मोटर इंडिया के शेयर भी 4% से ज्यादा चढ़कर 2,193 रुपए पर कारोबार करने लगे. इसके अलावा कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड के शेयर में 2% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई.

7 महीने के निचले स्तर पर पहुंचीं मेटल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इंडस्ट्रियल मेटल्स की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. लंदन मेटल एक्सचेंज में तीन महीने के कॉपर का भाव बुधवार को लगातार 5वें कारोबारी दिन गिरा. यह 13 अप्रैल के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, गुरुवार को इसकी कीमत में मामूली सुधार हुआ.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एल्युमीनियम की कीमत 51 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई, जबकि टिन का भाव 8 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया. इसके अलावा डॉलर मजबूत होने और दुनिया के शेयर बाजारों में कमजोरी के कारण निवेशक कमोडिटी बाजार से पैसा निकाल रहे हैं. कई ट्रेडर्स ने संभावित नुकसान से बचने के लिए भी अपनी पोजिशन कम की है. बुधवार को धातुओं के कारोबार में पिछले एक महीने के औसत के मुकाबले सबसे ज्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम दर्ज किया गया. इससे पता चलता है कि बड़ी संख्या में निवेशकों ने अपनी पोजिशन बंद की है.

ऑटो कंपनियों को कैसे होगा फायदा?

कॉपर, एल्युमीनियम और टिन जैसी मेटल की कीमतें कम होने से ऑटो कंपनियों को राहत मिल सकती है. कार और दूसरे वाहनों के निर्माण में इन धातुओं का इस्तेमाल होता है. इनका उपयोग इंजन, इलेक्ट्रिकल पार्ट्स, वायरिंग और कई अन्य जरूरी पुर्जे बनाने में किया जाता है. जब इन कच्चे माल की कीमतें घटती हैं तो कंपनियों की उत्पादन लागत कम हो सकती है. इससे कंपनियों के मुनाफे यानी ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव घटने की उम्मीद रहती है. एक अनुमान के मुताबिक, पैसेंजर व्हीकल बनाने वाली कंपनियों की कुल कच्चे माल की लागत में एल्युमीनियम, कॉपर, रबर और प्लास्टिक से जुड़े पुर्जों की हिस्सेदारी करीब 4045% होती है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY