गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा: मुंहबोले मामा ने नाबालिग बच्ची को जंगल में ले जाकर किया रेप, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार​ | Bangladesh Violence: हिंसा, बम धमाके और लॉकडाउन से दहला बांग्लादेश, शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच बिगड़े हालात​ | अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत मामले में 6 नामजद समेत 50 पर FIR; राजभर बोले- बुलडोजर सबसे नहीं संभलता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dhirendra Krishna Shastri: अखिलेश यादव को धीरेंद्र शास्त्री का न्योता, बोले- ‘वह भी आएं और कथा सुनें’, चुनाव से जोड़ने पर कही ये बात​

: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कथा सुनने का न्योता दिया है। प्रतापगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बहुत अच्छे व्यक्ति हैं और वह उनके विरोधी नहीं हैं। अगर उनके मन में श्रद्धा जागे तो वे कथा […]

: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कथा सुनने का न्योता दिया है। प्रतापगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बहुत अच्छे व्यक्ति हैं और वह उनके विरोधी नहीं हैं। अगर उनके मन में श्रद्धा जागे तो वे कथा सुनने आ सकते हैं। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथाओं को चुनाव से जोड़ने पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनका उद्देश्य सनातनियों को एकजुट करना है, न कि चुनावी फायदा उठाना।

अखिलेश यादव को कथा सुनने का दिया न्योता

अखिलेश यादव की ओर से की गई आलोचना को लेकर पूछे गए सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अखिलेश बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। उन्होंने साफ किया कि वह उन्हें अपना विरोधी नहीं मानते। शास्त्री ने कहा कि अखिलेश भी कथा में आएं और कथा सुनें। अगर कभी उनके मन में श्रद्धा पैदा होती है और वे कथा करवाना चाहते हैं, तो वे बेझिझक कथा करने जाएंगे।

‘धर्म धंधा नहीं, श्रद्धा का विषय है’

कथा के आयोजन में होने वाले खर्च और इसके लिए ली जाने वाली फीस को लेकर पूछे गए सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि धर्म कोई धंधा नहीं है, बल्कि श्रद्धा का विषय है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कथा को खरीदने या सौदे की तरह देखने की सोच से बुलाएगा, तो वे वहां नहीं जाएंगे। लेकिन श्रद्धा और विश्वास के साथ बुलाने पर वे सहजता से कथा करने पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें:

चुनाव से जोड़ने पर बोले हमारी कथा पांचों साल चलती है

अपनी कथाओं को चुनावी साल से जोड़कर देखे जाने पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कथा से सुनने वाले, करवाने वाले और आयोजन से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कथा के आयोजन से टेंट, साउंड और टीवी से जुड़े लोगों को काम मिलता है। मीडिया को भी खबर मिलती है और उसका फायदा होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर उनकी कथाओं को चुनावी परंपरा से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन उनकी कथाएं केवल चुनाव के समय नहीं होतीं। धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक, उनकी कथा पूरे पांच साल चलती रहती है। उन्होंने कहा, ‘हम कथा चुनाव के लिए नहीं, सनातन के लिए करते हैं।’

सनातनियों को एकजुट करना है उद्देश्य

धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथाओं का उद्देश्य बताते हुए कहा कि उनका सिद्धांत स्पष्ट है। वे सनातनियों को एकजुट करने के लिए कथा करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मथुरा में कथा आयोजन की तैयारी की जा रही।

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY