शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
AUS vs ENG T20: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, एक साथ बाहर हुए दो तेज गेंदबाज़; 6 फीट 8 इंच लंबे खिलाड़ी को मिली जगह​ | चोर, भिखारी… Bigg Boss 20 में राशन चोरी पर भिड़े Love Gill और Yung DSA​ | शोरूम जाने से पहले देखें नई लिस्ट, Kia ने Seltos, Carens Clavis और Sonet के कई वेरिएंट बंद किए!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी की फल एवं सब्जी मंडियों में नारियल नहीं बेच सकेंगे व्यापारी, हाईकोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?​

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा कि यूपी में नारियल तिलहन की कैटेगरी में आता है, इसलिए उसे फल और सब्जी के बाजार में नहीं बेचा जा सकता है. अगर कोई दुकानदार इसका प्रयास करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है. हाईकोर्ट ने आगे कहा कि इसके लिए जो चार्ज की […]

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा कि यूपी में नारियल तिलहन की कैटेगरी में आता है, इसलिए उसे फल और सब्जी के बाजार में नहीं बेचा जा सकता है. अगर कोई दुकानदार इसका प्रयास करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है. हाईकोर्ट ने आगे कहा कि इसके लिए जो चार्ज की व्यवस्था 2020 में की गई थी, वो मान्य नहीं है. हाईकोर्ट ने इसके लिए यूपी सरकार के कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम, 1964 का हवाला दिया है.

लाइव लॉ के मुताबिक जस्टिस आलोक माथुर और जस्टिस अमिताभ कुमार राय की बेंच ने स्पष्ट किया कि नारियल को उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम, 1964 की अनुसूची में तिलहन की श्रेणी में रखा गया है, न कि फल या सब्जी की श्रेणी में. इसलिए फल और सब्जी मंडी में इसका ट्रेड नहीं किया जा सकता है.

पूरा मामला क्या है?

गाजियाबाद के एक व्यापारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. व्यापारी का कहना था कि 2003 में उसे साहिबाबाद सब्जी मंडी में लाइसेंस मिला था. वह अपने तय स्थान पर हरा नारियल बेचता था. बाद में सब्जी मंडी के अधिकारियों ने उसे वहां से हटा दिया. मंडी के अधिकारियों का कहना था कि नारियल को सब्जी मंडी में नहीं बेचा जा सकता है.

याचिकाकर्ता दुकानदार ने नारियल को फल बताते हुए इसे बेचने की परमिशन मांगी थी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. हाई कोर्ट ने कहा कि यूपी सरकार ने नारियल को तिलहन की कैटेगरी में रख रखा है.

यूपी में नारियल को लेकर नियम?

उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम, 1964 की अनुसूची के तहत A Agriculture की सबहेडिंग III Oilseeds में अलसी, मूंगफली, तिल, सरसों और लाही के साथ नारियल को भी शामिल किया गया है. नारियल को तिलहन की श्रेणी में रखने की प्रमुख वजह इससे तेल का उत्पादन और उसका व्यावसायिक इस्तेमाल है.

सवाल अब आगे क्या होगा?

उत्तर प्रदेश में 72 फल एवं सब्जी मंडियां हैं. यहां अब नारियल बेचना आसान नहीं होगा. प्रदेश में हर महीने 1,000 टन से अधिक नारियल की बिक्री होती है. इस फैसले का कारोबार पर असर पड़ सकता है. अकेले साहिबाबाद मंडी से हर महीने 250 टन नारियल की बिक्री होती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY