Voter List SSR Update: देशभर में SIR को लेकर जारी विवाद के बीच विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के आंकड़े सामने आए हैं। चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में SIR के बाद जारी मतदाता सूची की तुलना में करीब 20.40 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, पंजाब में मतदाताओं की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चुनाव आयोग ने मंगलवार 17 नवंबर को इन आंकड़ों की जानकारी दी।

यूपी में सबसे ज्यादा 18.56 लाख वोटर्स बढ़े
उत्तर प्रदेश में एसआईआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूची की तुलना में एसएसआर के दौरान 18.56 लाख मतदाता बढ़े हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, 4 जनवरी 2027 को राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
4 राज्यों में मतदाताओं की संख्या का आंकड़ा
उत्तर प्रदेश
SIR के बाद कुल मतदाता 13.38 करोड़
SSR के बाद कुल मतदाता 13.58 करोड़
बढ़े मतदाता 18.56 लाख
SIR से पहले कुल मतदाता 15.44 करोड़
उत्तराखंड
SIR के बाद कुल मतदाता 71.58 लाख
SSR के बाद कुल मतदाता 72.78 लाख
बढ़े मतदाता 1.19 लाख
मणिपुर
SIR के बाद कुल मतदाता 19.60 लाख
SSR के बाद कुल मतदाता 19.94 लाख
बढ़े मतदाता 33,737
गोवा
SIR के बाद कुल मतदाता 10.57 लाख
SSR के बाद कुल मतदाता 10.89 लाख
बढ़े मतदाता 31,815
पंजाब में नहीं बदली वोटर्स की संख्या
पंजाब में एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के ड्राफ्ट रोल, दोनों में मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ दर्ज की गई है। यानी यहां मतदाताओं की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SSR के आदेश
SIR को लेकर चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने का आदेश दिया था। आयोग ने संकेत दिया था कि पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। SSR हर साल आयोजित किया जाता है। खासतौर पर उन राज्यों में यह प्रक्रिया होती है, जहां चुनाव होने वाले होते हैं।
यूपी समेत 5 राज्यों में अगले साल चुनाव
403 सदस्यों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 मई को समाप्त हो रहा है। वहीं, मणिपुर, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड की विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2027 में अलगअलग तारीखों पर खत्म होगा।
यूपी में SIR को लेकर सियासी घमासान
चुनावी राज्यों में SIR को लेकर विवाद जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि यूपी में एसआईआर के दौरान 1.27 करोड़ हिंदू वोटर्स के नाम कटे हैं, जबकि मुस्लिम वोटर्स की संख्या बढ़ी है। इस पर चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि वह धर्म से जुड़ा कोई भी आंकड़ा जारी नहीं करता है।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया आरोप
SSR के आंकड़े सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि 1.27 करोड़ हिंदू वोट हटा दिए गए हैं। इसके बाद अब मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। अखिलेश यादव ने कहा, “मैं दावा कर सकता हूं कि बीजेपी और उसके गुप्त या अपंजीकृत लोग अब तैयार हैं। आपको मतदाता सूची में बिहार, एमपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ के लोगों के नाम मिल जाएंगे। हम बूथवार तरीके से इस बढ़ोतरी की जांच करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें:
बीजेपी चला रही वोटर्स जोड़ने का अभियान
बीजेपी की ओर से वोटर्स को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, विपक्षी पार्टियां एसआईआर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगा रही हैं। विपक्षी दल इस मामले को लेकर पहले ही सुप्रीम कोर्ट जा चुके हैं। इसके अलावा अलगअलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी दलों की याचिका पर 9 दिसंबर को सुनवाई होगी।