बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रेल के नीले और लाल डिब्बे में क्या है अंतर, कौन ज्यादा सुरक्षित?​

एक ही प्लेटफॉर्म पर दो ट्रेनें खड़ी हैं, एक के डिब्बे नीले और दूसरी के लाल. यह सिर्फ रंग का फर्क नहीं है. इसके पीछे दो अलग इंजीनियरिंग हैं. दोनों ही तरह के डिब्‍बों में कई बड़े अंतर हैं. लाल और नीले रंग वाली ट्रेनों की स्‍पीड भी अलग होती है. जानें क्‍या हैं दोनों […]

एक ही प्लेटफॉर्म पर दो ट्रेनें खड़ी हैं, एक के डिब्बे नीले और दूसरी के लाल. यह सिर्फ रंग का फर्क नहीं है. इसके पीछे दो अलग इंजीनियरिंग हैं. दोनों ही तरह के डिब्‍बों में कई बड़े अंतर हैं. लाल और नीले रंग वाली ट्रेनों की स्‍पीड भी अलग होती है. जानें क्‍या हैं दोनों में अंतर और भारतीय रेलवे की भाषा में इन्‍हें क्‍या कहा जाता है.

ICF और LHB कोच क्या हैं… आम तौर पर नीले डिब्बे ICF इंटीग्रल कोच फैक्टरी डिजाइन कहते हैं. ये चेन्‍नई में डिजाइन हुए थे. वहीं, लाल डिब्बे को LHB कहते हैं. इसका पूरा नाम है लिंके हॉफमैन बुश. ICF डिजाइन 1950 के दशक की है. राज्यसभा में रेल मंत्रालय के जवाब के अनुसार ICF कोच 1960 के दशक में डिजाइन हुए थे और उनमें स्क्रू कपलिंग लगी थी.

कहां से आए LHB… LHB मूल रूप से जर्मन तकनीक है. CAG की रिपोर्ट के अनुसार इनका बड़े पैमाने पर उत्पादन 2002 में शुरू हुआ और पहला LHB कोच दिसंबर 2003 में नेटवर्क पर आया. रंग कोई सख्‍त नियम नहीं है. सबसे बड़ा फर्क कपलिंग और हादसे में बर्ताव का है. ICF में पुरानी स्क्रू कपलिंग थी, जबकि LHB में सेंटर बफर कपलर होता है, जो टक्कर या पटरी से उतरने पर डिब्बों को एकदूसरे पर चढ़ने से रोकता है.

क्‍या है डिजाइन में अंतर… LHB कोच आम तौर पर स्टेनलेस स्टील के बने होते हैं, हल्के होते हैं और ज्‍यादा लंबे होते हैं. ICF कोच भारी होते हैं. ICF कोच की स्‍पीड लिमिट लगभग 110 किमी/घंटा मानी जाती है. LHB कोच 160 किमी/घंटा तक चलने के लिए बने हैं. LHB में आधुनिक डिस्क ब्रेक होते हैं, जिससे ट्रेन ज्‍यादा स्थिरता से रुकती है.

किसमें शोर कम… LHB में झटके और शोर कम होते हैं. डिब्बे में बर्थ भी ज्‍यादा होती हैं. CAG की ऑडिट रिपोर्ट में भी माना गया था कि LHB कोचों वाले हादसों में कम मौतों से इनकी श्रेष्ठता साबित हुई. रिपोर्ट में 2014 के ड‍िब्रूगढ़ राजधानी हादसे का उदाहरण दिया गया, जिसमें LHB का कोई भी कोच पलटा नहीं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY