बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
भारतीय कंपनियों की ग्रोथ बढ़ी 17% लेकिन इन शेयरों में हुआ केवल 11% का इजाफा, क्या है वजह​ | योगी के गढ़ में अखिलेश का सियासी चक्रव्यूह! गोरखपुर में 22 KM की रथयात्रा, मिशन-2027 की तैयारी​ | Jensen Huang: Nvidia में फिर लौटेंगे जेनसन हुआंग ? बड़ा बयान, बोर्ड के फैसले पर टिकी वापसी, गलतियां भी मानीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Election 2027: कांग्रेस ने 181 सीटों पर ठोका दावा! सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में नहीं बनी सहमति, पहली बैठक टली​

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है। लेकिन दिल्ली में होने वाली सपाकांग्रेस की पहली बैठक अचानक टल गई है।  बताया जा रहा है कि, कांग्रेस की ओर से 181 विधानसभा सीटों पर दावा पेश किए जाने के बाद […]

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है। लेकिन दिल्ली में होने वाली सपाकांग्रेस की पहली बैठक अचानक टल गई है। 

बताया जा रहा है कि, कांग्रेस की ओर से 181 विधानसभा सीटों पर दावा पेश किए जाने के बाद सीट बंटवारे का मामला उलझ गया है। अब यह बैठक 3 से 4 दिन बाद होने की संभावना जताई जा रही है।

181 सीटों पर कांग्रेस ने पेश किया दावा

और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद की वजह कांग्रेस का 181 सीटों पर दावा माना जा रहा है। सोमवार, 16 नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 और सपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने सीटों पर बातचीत शुरू होने से पहले ही 181 सीटों पर अपनी दावेदारी जता दी। इसके बाद सपा नेतृत्व भी सीटों के गणित और अपनी चुनावी रणनीति पर एक बार फिर विचार करना चाहते हैं। 

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर दिया बयान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव  सोमवार को ही पहुंच गए थे। दोनों दलों के बीच होने वाली बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज थी। हालांकि, अखिलेश यादव ने कहा कि अभी सीट बंटवारे को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘INDIA गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। सभी सहयोगी दलों का सम्मान करते हुए सीटों का तालमेल बनाया जाएगा। साथ ही गठबंधन की ओर से ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की कोशिश होगी, जिनकी जीतने की संभावना सबसे अधिक हो।’

 34 दिन बाद फिर हो सकती है सीट बंटवारे पर चर्चा

सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर पहली औपचारिक बैठक अब 3 से 4 दिन बाद होने की संभावना है। कांग्रेस के 181 सीटों पर दावे के बाद दोनों दलों के सामने आपसी सहमति बनाने की चुनौती होगी।

एक तरफ कांग्रेस अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में दिख रही है, तो दूसरी तरफ सपा अपनी राजनीतिक ताकत और संभावित उम्मीदवारों की जीत की संभावना के आधार पर सीटों का बंटवारा करना चाहती है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY