Uttarakhand Road Accident: के रुद्रप्रयाग जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारातियों से भरी बोलोरो गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहें हैं।

यह हादसा सोमवार देर रात बांसवाड़ामोहनखाल मोटर मार्ग पर हुआ, जहां बारातियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रहे थे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीमें
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, SDRF और DDRF की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं रेस्क्यू शुरू किया।
बचाव दलों ने रातभर अभियान चलाकर सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
2 घायलों को सामान्य चोटें, चार श्रीनगर रेफर
हादसे में घायल 6 लोगों में से दो को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायलो की पहचान
उम्मेद सिंह राणा , निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग और राजेंद्र सिंह , निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग, ये दोनों को हल्की चोटे आईं हैं।
वहीं 4 लोग गंभीर रुप से घायल हैं जिन्हें श्रीनगर हायर सेंटर रेफर किए गए है। उनकी पहचान लविश राणा , निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग, वंशिका , निवासी ग्राम कांथा, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग, उर्मिला देवी , निवासी ग्राम चिलौंड, गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग,पूजा , निवासी ग्राम कांथा, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग के रुप में की गई है।
हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत
इस दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान कुंवर सिंह , पुत्र बच्चन सिंह, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, मदन सिंह , पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, सूरत सिंह , पुत्र भीम सिंह, निवासी ग्राम देड़ा, ऊखीमठ, बलवीर सिंह , पुत्र बिहारी सिंह, निवासी दादा गैड़ बस्ती, रांसी, ऊखीमठ के रुप में की गई हैं।