बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
योगी के गढ़ में अखिलेश का सियासी चक्रव्यूह! गोरखपुर में 22 KM की रथयात्रा, मिशन-2027 की तैयारी​ | Jensen Huang: Nvidia में फिर लौटेंगे जेनसन हुआंग ? बड़ा बयान, बोर्ड के फैसले पर टिकी वापसी, गलतियां भी मानीं​ | यूपी: वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने पर होगी जेल, निर्वाचन आयोग ने दी सख्त चेतावनी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

India Sixth Generation Fighter Jet: भारत बना रहा छठी पीढ़ी का फाइटर जेट, 2030 तक पहली उड़ान संभव, F-35 से बेहतर होने का दावा​

India Sixth Generation Fighter Jet: भारत में छठी पीढ़ी का फाइटर जेट बनाने की तैयारी चल रही है। इसकी पहली उड़ान 2030 तक संभव बताई जा रही है। अगर भारत इस परियोजना में सफल होता है, तो वह छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान बनाने वाला दुनिया का छठा देश बन सकता है। कंपनी का दावा […]

India Sixth Generation Fighter Jet: भारत में छठी पीढ़ी का फाइटर जेट बनाने की तैयारी चल रही है। इसकी पहली उड़ान 2030 तक संभव बताई जा रही है। अगर भारत इस परियोजना में सफल होता है, तो वह छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान बनाने वाला दुनिया का छठा देश बन सकता है। कंपनी का दावा है कि तकनीक और क्षमता के मामले में यह अमेरिकी F35 फाइटर जेट से भी आगे होगा।

निजी कंपनी तैयार कर रही लड़ाकू विमान

भारत का आधिकारिक स्वदेशी स्टेल्थ फाइटर प्रोग्राम अभी पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट पर केंद्रित है। वहीं, छठी पीढ़ी के फाइटर जेट की तैयारी निजी क्षेत्र की कंपनी रेफी एमफाइबर कर रही है। सोमवार को नेशनल सिक्योरिटी समिट में कंपनी के अध्यक्ष विकास मिश्रा ने वायुसेना के अधिकारियों की मौजूदगी में देश को छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान देने की घोषणा की। कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, विमान छठी पीढ़ी के सभी मानकों पर खरा उतरता है। 

12 देशों के इंजीनियर कर रहे काम

इस विमान को तैयार करने के लिए 12 देशों के विमान इंजीनियर मिलकर काम कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि उसने दुनिया में सबसे ज्यादा पेटेंट दायर किए हैं। विमान के डिजाइन और निर्माण के लिए 10 करोड़ डॉलर का फंड भी जुटाया गया है। ड्रोन तकनीक में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी ने दिल्लीएनसीआर में 7 लाख वर्ग फुट में अपनी निर्माण सुविधा तैयार की है। विमान को बनाते समय भारतीय वायुसेना की जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है।

F35 से बेहतर होने का दावा

कंपनी के सूत्रों का दावा है कि प्रस्तावित लड़ाकू विमान कई तकनीकी मामलों में अमेरिका के F35 फाइटर जेट के पैरामीटर्स से भी आगे है। हालांकि, विमान की वास्तविक क्षमताओं और प्रदर्शन का आकलन इसके परीक्षण के बाद ही किया जा सकेगा। इसकी पहली उड़ान 2030 तक संभव बताई गई है।

समुद्र की आवाजें सुनेगा DRDO का यंत्र

दूसरी ओर, भारत समुद्री निगरानी क्षमता भी मजबूत कर रहा है। हिंद महासागर में चीनी पनडुब्बियों की मौजूदगी और पाकिस्तान की बढ़ती क्षमता को देखते हुए DRDO ने ‘वरुण ध्वनि01’ नाम का यंत्र तैयार किया है। यह यंत्र समुद्र के भीतर होने वाली आवाजों को रिकॉर्ड करेगा और सैटेलाइट के जरिए संकेत रक्षा प्रयोगशाला तक भेजेगा। इसे कोच्चि की नौसेना प्रयोगशाला ने बनाया है। दक्षिणपूर्वी अरब सागर में इसकी तैनाती की जाएगी।

AMCA के लिए निजी कंपनी का चयन इसी महीने

भारत के पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट के लिए रक्षा मंत्रालय इसी महीने तीन औद्योगिक गठबंधनों में से एक का चयन करेगा। इनमें L&T, भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के गठबंधन शामिल हैं। चुना गया गठबंधन एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के साथ मिलकर इस परियोजना पर काम करेगा।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY