मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बंद ईंट-भट्टे में चल रहा था साइबर ठगी का खेल, 47.82 लाख के फ्रॉड का खुलासा; 2 गिरफ्तार​ | Hapur Samajwadi Party: हापुड़ में सपा के सभी संगठन भंग, गढ़मुक्तेश्वर सीट की दावेदारी और मारपीट विवाद के बाद पार्टी का बड़ा एक्शन​ | यूपी में पंचायत चुनाव टालने के लिए अध्यादेश लाएगी योगी सरकार, आज बुलाई कैबिनेट की बैठक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पवन सिंह की पत्नी के खिलाफ ‘जहर’ उगल रहा ये यूट्यूबर! ज्योति ने बलिया में दर्ज कराई FIR​

पॉवर स्टार के नाम से प्रसिद्ध भोजपुरी सिंगर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के सोशल मीडिया पर चरित्र हनन का मामला सामने आया है. ज्योति सिंह ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के बलिया के नगर कोतवाली थाने में ‘जामी जहरीला’ नामक यूट्यूब चैनल और इसके संचालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. बलिया […]

पॉवर स्टार के नाम से प्रसिद्ध भोजपुरी सिंगर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के सोशल मीडिया पर चरित्र हनन का मामला सामने आया है. ज्योति सिंह ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के बलिया के नगर कोतवाली थाने में ‘जामी जहरीला’ नामक यूट्यूब चैनल और इसके संचालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. बलिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सोशल मीडिया इंफ़्लूसर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस को दिए शिकायत में ज्योति सिंह ने कहा कि वह फिल्म जगत से जुड़ी हैं. वह बिहार की काराकाट विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी है और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं. उन्होंने बताया कि उनके पति पवन सिंह के साथ यूपी में बलिया और बिहार में आरा के परिवार न्यायालय में कुछ विवाद चल रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जाने लगा है.

जामी जहरीला चैनल पर आपत्तिजनक वीडियो

उन्होंने बताया कि उनके निजी जीवन और चरित्र के संबंध में सोशल मीडिया पर यूट्यूब चैनल जामी जहरीला पर लगातार आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं. इसके अलावा आरोपी सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर द्वारा यह वीडियो फेसबुक पर भी प्रसारित किया गया है. इससे उनकी मान सम्मान और सार्वजनिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है. उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर पूरे मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ एक महिला के निजी जीवन में ताक झांक करने के आरोप में कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.

लंबे समय से चल रहा विवाद

भोजपुरी गायक व अभिनेता तथा बिहार विधानपरिषद के सदस्य पवन सिंह का अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद लंबे समय से चल रहा है. दोनों के रिश्तों में आई कड़वाहट के बाद पवन सिंह ने जहां तलाक की बात कही थी, वहीं ज्योति सिंह ने रिश्ता बचाने के लिए कोर्ट की शरण ले ली. फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY