बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Latif Bhat Encounter: मस्जिद में छिपे लश्कर कमांडर का एनकाउंटर, अमित शाह ने की जवानों की तारीफ, बोले- खत्म हुआ लश्कर का आखिरी लोकल आतंकी​ | अर्नब-मुरासु के बाद अब अकवान टकराएगा, चक्रवात इतनी जल्दी-जल्दी क्यों आ रहे?​ | ‘आसमान नहीं टूट पड़ेगा… जमानत पर रहने दें’, आजम के खिलाफ ED की याचिका पर बोला SC​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सर्दी में बेस्ट रहता है वेलवेट फैब्रिक! यहां देखें आउटफिट के डिजाइन​

सर्दियों की शादी अटेंड करनी है तो आप आलिया भट्ट के इस लुक से आइडिया लें. एक्ट्रेस ने बादामी कलर का लहंगा कैरी किया है. बॉटम नेट के साथ तैयार किया गया है तो वहीं साथ में वेलवेट का ब्लाउज और एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा इसे रिच लुक देता है. सर्दी लगने पर आप दुपट्टे को शेल्डर […]

सर्दियों की शादी अटेंड करनी है तो आप आलिया भट्ट के इस लुक से आइडिया लें. एक्ट्रेस ने बादामी कलर का लहंगा कैरी किया है. बॉटम नेट के साथ तैयार किया गया है तो वहीं साथ में वेलवेट का ब्लाउज और एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा इसे रिच लुक देता है. सर्दी लगने पर आप दुपट्टे को शेल्डर से ड्रेप कर सकती हैं.

सर्दियों के फंक्शन के लिए दीपिका पादुकोण की तरह आप वेलवेट का सूट बनवा सकती हैं. ऐसा लुक फेस्टिव मौकों से लेकर फैमिली फंक्शन तक के लिए बेस्ट रहता है. एक्ट्रेस ने एल्वो लेंथ स्लीव्स वाला राउंड नेक सूट कैरी किया है, जिसके बॉटम और दुपट्टे में खूबसूरत गोल्डन लेस की डिटेलिंग की गई है.

सर्दियों के लिए आप वेलवेट की साड़ी ले सकती हैं. किसी खास मौके के लिए दिव्यांका त्रिपाठी के इस लुक से आइडिया लें. एक्ट्रेस ने प्लम वाइन कलर की साड़ी कैरी की है, जिसके बॉर्डर और ब्लाउज पर बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई है. हेमलाइन को कर्व रखा गया है.

सर्दी के मौसम में अगर किसी पार्टी के लिए मॉडर्न लुक चाहिए तो कृति सेनन से आइडिया लें. आप एक्ट्रेस की तरह फुल नेक वाली, बॉडी फिटेड फुल स्लीव ड्रेस चुन सकती हैं. स्लिट को हाई न रखकर नी तक रखा जा सकता है, जिससे स्टाइलिश लुक भी क्रिएट हो और ठंड से भी बचाव होगा.

सर्दियों के लिए आपको ऐसा लुक चाहिए जो एस्थेटिक और स्टनिंग भी दिखे, लेकिन बिल्कुल भी सर्दी महसूस न हो तो शिल्पा शेट्टी के इस आउटफिट से आइडिया लें, उन्होंने ए लाइन फ्लेयर्ड लॉन्ग स्कर्ट के साथ मैचिंग क्रॉप टॉप और ब्लेजर कैरी किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY