Namo Bharat Fast Trains: अगर आप दिल्लीमेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी। यात्रियों की सुविधा और सफर का समय कम करने के लिए 16 नवंबर सोमवार से कॉरिडोर पर 8 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के मुताबिक, इन अतिरिक्त ट्रेनों की मदद से दिल्ली से मेरठ के बीच का सफर 50 मिनट से भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा।

बता दें कि, ये ट्रेनें सुबह और शाम के समय चलेंगी। खास बात यह है कि इन ट्रेनों का ठहराव चुनिंदा स्टेशनों पर ही होगा, जिससे यात्रियों को कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंचने में मदद मिल सकेगी।
किन स्टेशनों पर रुकेंगी फास्ट Namo Bharat Train?
अतिरिक्त नमो भारत ट्रेनों को तेज गति से संचालित करने के लिए इनके ठहराव सीमित रखे गए हैं। ये ट्रेनें कॉरिडोर के 5 प्रमुख स्टेशनों पर ही रुकेंगी। इनमें सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीनगर शामिल हैं।
कम स्टॉपेज होने की वजह से यात्रियों को बारबार रुकने और ट्रेन के दोबारा चलने में लगने वाला समय बचाने में मदद मिलेगी।
NCRTC के मुताबिक, सीमित ठहराव वाली इन तेज नमो भारत ट्रेनों से यात्रियों का काफी समय बचेगा। आनंद विहार से गाजियाबाद के बीच की दूरी महज 8 मिनट में तय की जा सकेगी। वहीं, आनंद विहार से बेगमपुल तक पहुंचने में 36 मिनट और गाजियाबाद से बेगमपुल तक पहुंचने में केवल 28 मिनट लगेंगे।
इस व्यवस्था का फायदा खासतौर पर दिल्लीमेरठ के बीच सफर कितने समय में पूरा होगा सफर?
सुबह और शाम कितने बजे मिलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें?
NCRTC के मुताबिक, इन 8 अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का संचालन सुबह और शाम के समय में किया जाएगा।
सुबह सराय काले खां और मोदीनगर दोनों टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 8 बजे और 8:30 बजे ट्रेनें चलेंगी। वहीं यात्रियों को शाम के समय 6 बजे और 6:30 बजे अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं मिलेंगी। इससे ऑफिस जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को भीड़भाड़ के समय राहत मिलने की उम्मीद है।