सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

अब हर साल 1,500 टन चांदी निकालेगी वेदांता की कंपनी, ये रहा ₹80,000 करोड़ का मेगा प्लान​

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए ₹80,000 करोड़ के निवेश की योजना को मंजूरी दी है. कंपनी अगले 3 से 5 साल में अपनी मेटल मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को करीब दोगुना करके 11 लाख टन से बढ़ाकर 20 लाख टन सालाना करना चाहती है. कंपनी ने इस योजना को ‘HZL 2.0 ग्रोथ […]

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए ₹80,000 करोड़ के निवेश की योजना को मंजूरी दी है. कंपनी अगले 3 से 5 साल में अपनी मेटल मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को करीब दोगुना करके 11 लाख टन से बढ़ाकर 20 लाख टन सालाना करना चाहती है. कंपनी ने इस योजना को ‘HZL 2.0 ग्रोथ प्रोग्राम’ नाम दिया है.

इस विस्तार योजना के तहत कंपनी करीब 10 लाख टन सालाना ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को जोड़ेगी. इस निवेश के लिए कंपनी अपने कारोबार से होने वाली कमाई और कर्ज, दोनों का इस्तेमाल करेगी.

राजस्थान में बनेगा नया प्लांट

योजना के तहत राजस्थान के देबारी में 2.65 लाख टन सालाना क्षमता वाला एक नया इंटीग्रेटेड जिंक स्मेल्टर लगाया जाएगा. यह वित्त वर्ष 202829 की दूसरी तिमाही तक शुरू होने की उम्मीद है. पहले इस प्लांट की क्षमता 2.50 लाख टन तय की गई थी, लेकिन इंटरनल कैपेसिटी और बेहतर योजना के बाद इसे बढ़ा दिया गया है. हालांकि, इसके लिए पहले से मंजूर बजट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके अलावा अगले 3 से 5 साल में कंपनी 7 लाख टन सालाना की नई स्मेल्टिंग क्षमता भी जोड़ेगी. इसमें 5 लाख टन क्षमता वाला जिंक स्मेल्टर और 2 लाख टन क्षमता वाला लेड स्मेल्टर शामिल होगा.

चांदी का उत्पादन भी होगा दोगुना

कंपनी चांदी का उत्पादन भी बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए 700 टन सालाना क्षमता वाली नई सिल्वर रिफाइनरी बनाई जाएगी. इससे कंपनी की चांदी उत्पादन क्षमता मौजूदा 800 टन से बढ़कर 1,500 टन सालाना हो जाएगी. कंपनी के मुताबिक, ₹80,000 करोड़ के प्रस्तावित निवेश में पहले से मंजूर पहले चरण की परियोजनाएं, नए जिंक और लेड स्मेल्टर, सिल्वर रिफाइनरी और खदानों के विस्तार से जुड़े काम शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी ने राजस्थान की रामपुरा अगुचा खदान में टेलिंग्स रीप्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए ₹3,823 करोड़ के निवेश को भी मंजूरी दी है. इस प्लांट से मिलने वाले कच्चे माल का इस्तेमाल स्मेल्टर में किया जाएगा.

वेदांदा ग्रुप ने लगाया बड़ा दांव

हिंदुस्तान जिंक दुनिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक उत्पादक कंपनी है. भारत के प्राइमरी जिंक बाजार में इसकी हिस्सेदारी करीब 74% है. कंपनी 40 से ज्यादा देशों में अपने उत्पादों की सप्लाई करती है. स्टील और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में जिंक की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाना चाहती है. कंपनी की मौजूदा उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल वित्त वर्ष 202526 में करीब 92% तक पहुंच गया था. वेदांता समूह की इस कंपनी ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 500600 मिलियन डॉलर के ग्रोथ कैपेक्स का अनुमान भी दिया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY